राष्ट्रपति ओबामा ने दी बांटने वाले राष्ट्रवाद से बचने की सलाह
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिया बड़ा बयान। कहा अमेरिका को बचना होगा बांटने वाले राष्ट्रवाद से।
एथेंस। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 20 जनवरी 2017 में अपने पद से रिटायर हो जाएंग। उनकी जगह रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप देश की जिम्मेदारी संभालेंगे। ओबामा अपनी आखिरी विदेश यात्रा पर ग्रीस गए हैं और यहां पर उन्होंने अमेरिकी नागरिकों को बांटने वाले राष्ट्रवाद से बचने की सलाह दी है।

किसी घटना का जिक्र नहीं
राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि बांटने वाला और नस्लभेदी राष्ट्रवाद बहुत खतरनाक होता है। इससे बचने की जरूरत है।
राष्ट्रपति ओबामा के मुताबिक इससे बचने की सख्त जरूरत है। हालांकि ओबामा ने अपने बयान के पीछे किसी घटना का जिक्र नहीं किया लेकिन उनके इस बयान को हालिया अमेरिकी चुनावों नतीजों से जोड़कर विशेषज्ञ देख रहे हैं।
देश के लिए बुरा है कट्टरवाद
ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सिप्रास के साथ मुलाकात में राष्ट्रपति ओबामा ने एक मीडिया को संबोधित किया।
यहीं पर उन्होंने यह बयान दिया। ओबामा ने कहा कि किसी भी देश के लिए कट्टरवाद और नस्लवाद बहुत ही बुरा होता है। हर देश को इससे बचना पड़ेगा नहीं तो ये बातें उसे मीलों पीछे ले जाएंगी।
अमेरिका ने झेला है नस्लवाद का दर्द
राष्ट्रपति ओबामा की मानें तो अमेरिका ने नस्लवाद का दर्द झेला और वह अच्छी तरह से जानता है कि इसका नतीजा क्या होता है।
ओबामा ने इसे किसी भी देश के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक बताया। ग्रीस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि एक संगठित यूरोप न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के काफी बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications