इराक में दोबारा अपनी सेना नहीं भेजेगा अमेरिका

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओबामा ने हालांकि माना कि इराक में पिछले कुछ दिनों में आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत (आईएसआईएल) की गतिविधियां बढ़ी हैं और वे इराकी सुरक्षा बलों को चुनौती पेश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने वहां अमेरिकी सुरक्षा बलों को एक बार फिर भेजने से इंकार किया।
ओबामा ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से इराकी सुरक्षा बलों की मदद के लिए अन्य विकल्प तैयार करने के लिए कहा है, जिस पर वह आने वाले दिनों में विचार-विमर्श करेंगे।
इराक में अलकायदा के नाम से मशहूर आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल तथा पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के गृह नगर तिरकित पर कब्जा कर लिया है और अब उनकी कोशिश राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लेने की है।
इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी ने चरमपंथियों के प्रभाव वाले इलाकों में कथित तौर पर अमेरिका से हवाई हमला करने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications