अलविदा कहने से पहले राष्‍ट्रपति ओबामा ने लिखा एक 'गुडबाय लेटर'

गुडबाय कहने से पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने लिखा, अमेरिकी नागरिकों को खत। ओबामा ने चिट्ठी में लिखा लोगों ने उन्‍हें एक बेहतर राष्‍ट्रपति और बेहतर इंसान बनाया।

वाशिंगटन। नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को सत्‍ता सौंपने से एक दिन पहले राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने अपने देशवासियों को एक गुड बाय लेटर लिखा। गुरुवार को लिखी इस चिट्ठी में ओबामा ने अमेरिकी नागरिकों का शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि अमेरिकी चुनावी अभियान के समय ट्रंप ने राष्‍ट्रपति ओबामा को आईएसआईएस का फाउंडर तक कह गया था। उन्‍होंने ओबामा के बर्थ सर्टिफिकेट पर सवाल भी उठाया था।

barack-obama-good-bye-letter-बराक-ओबामा-गुडबाय-लेटर.jpg

आपने बनाया एक बेहतर इंसान

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने अपने 'गुडबाय लेटर' में लिखा है, 'आपने मुझे एक बेहतर राष्‍ट्रपति बनाया और आपने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है। इन आठ वर्षों में आप सब मेरे लिए अच्‍छाई, दृढ़ता और उम्‍मीद का स्‍त्रोत रहे जिससे मुझे शक्ति मिलती रही। मैंने आपको, अमेरिकी लोगों को आपकी सभ्‍यता, दृढ़ता, अच्‍छे मजाकिया और दयालुता में देखा है। और नागरिकता के हमारे दैनिक कार्यों में मैंने हमारा भविष्‍य देखा है।' ओबामा ने आगे लिखा है, 'मैं हमेशा आपके हर कदम पर आपके साथ रहूंगा। जब कभी भी आपको लगने लगे कि प्रगति की चमक हल्‍की पड़ रही है तो हमेशा ध्‍यान रखिए कि अमेरिका किसी एक व्‍यक्ति का ख्‍याल नहीं है। हमारे लोकतंत्र का सबसे ताकतवर शब्‍द है, 'हम एक हैं और हम एक दिन जरूर जीतेंगे।'

अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति ओबामा

बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद ओबामा किताबों को लिखेंगे और दो वर्षों तक वह वाशिंगटन में किराए के घर में रहेंगे। 20 जनवरी को जब डोनाल्‍ड ट्रंप शपथ के लिए कैपिटॉल हिल रवाना होंगे उससे पहले वह और मेलानिया व्‍हाइट हाउस जाएंगे। यहां से राष्‍ट्रपति ओबामा के साथ ट्रंप शपथ ग्रहण के लिए रवाना होंगे। किसी भी सेवामुक्‍त हो रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति के लिए निर्वाचित राष्‍ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल होना जरूरी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+