‘ISIS नहीं अमेरिका में पनपा चरमपंथ फ्लोरिडा हमले का जिम्‍मेदार’

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बात से इंकार कर दिया है कि रविवार को फ्लोरिडा में हुआ आतंकी हमला आईएसआईएस की वजह से नहीं हुआ है। ओबामा ने कहा कि फ्लोरिडा के ओरलैंडो में हुआ आतंकी हमला अमेरिका में ही पनपे उग्रवाद का नतीजा है।

Barack Obama says homegrown extremism is the reason behind Florida terror attack

'मतीन को बाहर से निर्देश नहीं मिलेे'

ओबामा के मुताबिक हमलावर के आईएसआईएस की किसी साजिश का हिस्सा होने का कोई इशारा नहीं हैं।

ओबामा ने कहा कि फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में हुआ आतंकी हमला घर में ही पनपे उग्रवाद जैसे हमले का अंजाम है। ओबामा ने कहा कि अभी तक इस बात के कोई साफ सबूत नहीं हैं कि नाइट क्लब में हुई घटना में हमलावर उमर मतीन को कहीं बाहर से निर्देश मिला था।

'इंटरनेट से मिली प्रेरणा'

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पल्स गे नाइट क्लब पर हुए हमले की जांच आतंकवादी हमले के एंगल से भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमलावर इंटरनेट पर मौजूद कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित रहा हो। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से दोहराया कि अमेरिका में बंदूक के कानून में बदलाव करने की जरुरत है।

गन लॉ को बदलने की जरूरत

उन्होंने कहा कि हथियारों तक सबकी पहुंच होने से सदैव इस बात का खतरा रहता है कि कहीं मानसिक तनाव से गुजर रहा कोई व्यक्ति या आतंकी संगठन इसका गलत प्रयोग न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+