20 साल के युवा की मौत पर बात करते हुए रो पड़े ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा उस वक्त अपने आंसुओं को नहीं रोक सके जब वह अमेरिका में बंदूको के सख्त नियंत्रण की योजना पर बात कर रहे थे। ओबामा ने बंदूकों के नियंत्रण के बारे में बोलते हुए उस घटना का जिक्र किया जिसमें एक बच्चें की मौत हो गयी थी। ओबामा ने कहा कि जब भी मैं उन बच्चों के बारे में सोचता हूं तो अपने संयम खो देता हूं, लिहाजा हम सभी को ऐसे कानून की मांग करनी करनी चाहिए जो कि गन लॉबी के झूठ का पर्दाफाश करने में सक्षम है।
गौरतलब है कि वर्ष 2012 के दिंसबंर माह में न्यूटाउन में हिंसा के दौरान एक 20 वर्षीय स्कूली बच्चे की मौत हो गयी थी, जिसे याद करते हुए ओबामा खुद को रोक नहीं पाये और उनकी आंखों से आसूं छलक पड़े। ओबामा ने कहा कि जिन लोगों के पास बंदूक होती हैं उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी। इसके साथ ही उनके मानसिक स्वास्थ्य और आपराधिक इतिहास के बारे में भी जांच की जाएगी जिससे कि उन्हें गन देते समय सख्त नियमों का पालन करना पड़े।
आरोपियों पर कार्यवाही के बारे में बोलते हुए ओबामा ने कहा कि अब हम किसी भी तरह से कार्यवाही नहीं कर पाने का बहाना नहीं बना सकते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों की बंदूक चोरी हुई है उसके लिए सख्त नियम बनाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications