Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बराक ओबामा ने 27 दिनों के बाद 'शर्तों' के साथ की हमास की आलोचना, कहा- नहीं हैं किसी के हाथ साफ

Barack Obama on Israel-Hamas War: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले महीने इज़राइल पर फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के अभूतपूर्व हमले की कड़ी निंदा की और कहा, कि ऐसे "भयानक" कृत्यों का कोई "औचित्य" नहीं है। लेकिन, 27 दिनों के बाद हमास की आलोचना करने के साथ ही उन्होंने गाजा में फिलिस्तीनियों की "असहनीय" स्थिति को भी उठाया है और उन्होंने गाजा की स्थिति को 'कब्जा' कहा है।

इसके अलावा, हमास के खिलाफ इजराइली ऑपरेशन पर बोलते हुए बराक ओबामा ने कहा, कि "किसी के हाथ साफ नहीं हैं।"

बराक ओबामा ने अपने पूर्व प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा संचालित 'पॉड सेव अमेरिका' पॉडकास्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक पैनल में कहा, कि "अगर हमारे लिए रचनात्मक रूप से कार्य करने, कुछ करने में सक्षम होने का कोई मौका है, तो इस जटिलता को स्वीकार करने की आवश्यकता होगी।"

Barack Obama on Israel-Hamas War

अगर-मगर के साथ हमास की आलोचना

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों की एक वीडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई है।

संघर्ष के संबंध में लोगों से "पूरी सच्चाई स्वीकार करने" का आग्रह करते हुए, बराक ओबामा ने कहा, कि ऐसे लोग थे जो "अभी मर रहे थे, उनका हमास ने जो इजराइल में किया है, उससे कोई लेना-देना नहीं था"। उन्होंने कहा, कि "हमास ने जो किया, वह भयानक था और इसका कोई औचित्य नहीं है। और यह भी सच है, कि वो जो कब्जा है और जो फिलिस्तीनियों के साथ हो रहा है, वह असहनीय है।"

बराक ओबामा ने जोर देकर कहा, कि "यदि आप समस्या का समाधान करना चाहते हैं, तो आपको पूरी सच्चाई अपनानी होगी और फिर आपको यह स्वीकार करना होगा, कि किसी के भी हाथ साफ नहीं हैं, हम सभी कुछ हद तक इसमें शामिल हैं।"

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी अखबार पोलिटिको ने बताया, कि बराक ओबामा ने गाजा संघर्ष पर जोर देते हुए कहा था, कि हमास के खिलाफ युद्ध की मानवीय लागत को नजरअंदाज करने वाले इजरायल के कदमों का "अंततः उल्टा असर हो सकता है।"

शिकागो में लोकतंत्र मंच पर उन्होंने एक संबोधन में कहा, कि "इस नरसंहार के सामने निष्पक्ष रहना असंभव है। ऐसे समय में उम्मीद रखना काफी कठिन है। शोक मना रहे परिवारों की तस्वीरें, मलबे से निकाले जा रहे शवों की तस्वीरें, हम सभी को नैतिक रूप से सोचने पर मजबूर करती हैं।"

उन्होंने कहा, कि "यह सब इजरायल और फिलिस्तीनियों, दोनों के लिए टिकाऊ शांति हासिल करने में दशकों की विफलता की पृष्ठभूमि में हो रहा है, जो कि इजरायल के लिए वास्तविक सुरक्षा, उसके अस्तित्व के अधिकार की मान्यता और शांति स्थापना पर आधारित है।"

राष्ट्रपति जो बाइडेन, जिन्होंने 2009 और 2017 के बीच बराक ओबामा के उप-राष्ट्रपति के रूप में काम किया, उन्होंने हमास के खिलाफ अपने सैन्य अभियान में इजराइल का पुरजोर समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने और उनके प्रशासन ने नागरिक हताहतों के बारे में चिंता व्यक्त की है और गाजा में प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए युद्ध में 'मानवीय विराम' की आवश्यकता पर बल दिया है।

बावजूद इसके, बाइडेन प्रशासन के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अरब देशों के सहयोगियों के साथ युद्धविराम को लेकर की गई बैठक में कहा, कि 'अगर हमास को खत्म नहीं किया गया, तो वो ताकतवर होकर फिर से इजराइल पर हमला करेगा।'

Barack Obama on Israel-Hamas War

युद्ध का होने वाला है एक महीना

इजराइल-हमास युद्ध को लगभग एक महीना पूरा हो गया है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र और विश्व शक्तियां अभी तक इस संघर्ष से निपटने के बारे में आम सहमति पर नहीं पहुंच पाई हैं।

हमास ने अभी भी 240 इजराइली नागरिकों (विदेशी नागरिक भी शामिल) को बंधकर बनाकर रखा हुआ है और इन लोगों की रिहाई के लिए वो इजराइली जेलों में बंद हमास के आतंकियों की रिहाई की मांग कर रहा है। हमास की मांग को मिस्र ने भी उठाया है और आग्रह किया है, कि बंधकों के बदले इजराइल, बुजुर्ग और महिला कैदियों को रिहा कर दे। लेकिन, इजराइल की तरफ से अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+