भारतीय मूल की शेफाली राजदान दुग्‍गल को मिली ओबामा प्रशासन में एंट्री

Barack Obama-Indian appointment
वाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी महिला शेफाली राजदान दुग्गल को प्रतिष्ठित यूएस होलोकास्ट मेमोरियल म्यूजियम की गवर्निग बॉडी का सदस्य नामित किया है।

2012 के राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा के लिए फंड जुटाने में सक्रिय रहीं शेफाली अगले चुनाव में हिलेरी क्लिंटन का समर्थन कर रही हैं।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें 55 सदस्यीय यूएस होलोकास्ट मेमोरियल म्यूजियम काउंसिल में नामित करते हुए उनकी समर्पण भावना की सराहना की। दुग्गल पांच साल तक सदस्य रहेंगी।

उनकी नियुक्ति के साथ ही ओबामा प्रशासन में भारतीय मूल के लोगों की संख्या अब तक के सभी राष्ट्रपतियों से अधिक हो गई है।

शेफाली राजदान दुग्गल 2016 में हिलेरी क्लिंटन की उम्मीदवारी का समर्थन कर रही संस्था 'रेडी फॉर हिलेरी' की सह अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी, नेशनल फाइनेंस कमेटी, वोमेंस लीडरशिप फोरम सहित कई अन्य संस्थाओं से भी जुड़ी हैं।

यूएस होलोकास्ट मेमोरियल म्यूजियम 1933 से 1945 के दौरान नाजी बर्बरता का शिकार हुए लोगों की यादें संजोने के साथ शिक्षा और शोध के लिए आधार सामग्री मुहैया कराता है।

होलोकास्ट के दौरान नाजी शिविरों में करीब 60 लाख लोग मारे गए थे जिसमें 15 लाख बच्चे थे। इस म्यूजियम की स्थापना का विचार 1978 में आया और 1993 में इसे अमेरिकी नागरिकों को समर्पित किया गया। हर साल म्यूजियम में करीब 20 लाख विजिटर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+