मुश्किल में जो बाइडेन की राष्ट्रपति पद की दावेदारी, बराक ओबामा सहित कई डेमोक्रेट्स ने खोला मोर्चा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जो बाइडेन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उ्होंने कहा कि जो बाइडेन की जीत की उम्मीदें काफी कम नजर आ रही हैं, लिहाजा उन्हें अपनी दावेदारी के बारे में फिर से सोचना चाहिए।
डेमोक्रेट्स के अपने सहयोगियों से बराक ओबामा ने कहा कि बाइडेन की जीत की उम्मीद काफी कम हो गई है, लिहाजा बाइडेन को अपनी उम्मीदवारी पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए।

डेमोक्रेट के प्रमुख नेता एडम शिफ सार्वजनिक रूप से बाइडेन से किसी अन्य उम्मीदवार के लिए पद छोड़ने का आग्रह किया। लॉस एंजिल्स टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में शिफ ने बाइडेन की तारीफ की लेकिन उनकी उम्र और स्वास्थ्य को लेकर चिंताओं का हवाला देते हुए डोनाल्ड ट्रंप को हराने की उनकी क्षमता पर संदेह जताया।
डेमोक्रेट्स लगातार जो बाइडेन के दूसरे कार्यकाल पर संदेह जाहिर कर रहे हैं। उनकी फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं और इसको लेकर चिंतित हैं। पिछले महीने ट्रंप के खिलाफ बहस में खराब प्रदर्शन के बाद चिंता काफी बढ़ गई है।
सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर और सदन के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज़ ने राष्ट्रपति बाइडेन को निजी तौर पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया है। उन्होंने कैपिटल हिल पर डेमोक्रेट्स के विचारों पर चर्चा की और इस बात पर जोर दिया कि बाइडेन को अपनी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। वहीं बाइडेन ने लगातार राष्ट्रपति की रेस में बने रहने की इच्छा जाहिर की है। उनका तर्क है कि वे अभी भी ट्रंप को हराने के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं।
बाइडेन की दावेदारी के खिलाफ ओबामा के साथ कई डेमोक्रेट्स अपनी राय खुलकर रख रहे हैं। तमाम डेमोक्रेट्स ने जिस तरह के बयान हाल में दिए हैं उससे बाइडेन की जीत की संभावनाओं पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात है कि क्या बाइडेन अपने फैसले को बदलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications