मिस अमेरिका नीना के साथ लंच करेंगे मनमोहन-ओबामा!

वाशिंगटन। अमरीका के इतिहास में पहली बार मिस अमरीका बनने वाली भारत मूल की बाला नीना दावुलुरी के लिए एक और सुनहरा मौका सामने आने वाला है। मिस अमेरिका का खिताब जीतने के बाद अब उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्हाइट हाउस में लंच करने का न्यौता मिला है। इतना ही नहीं मिस अमेरिका नीना और राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ लंच के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद हो सकते है।

दरअसल 27 सितबंर को मनमोहन सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ आधिकारिक रुप से मुलाकात करने वाले है। ऐसे में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के मुताबिक मनमोहन-ओबामा के साथ लंच के दौरान मिस अमेरिका को भी आमंत्रित किया जा सकता है। हलांकि अमेरिका की सबसे सुंदर लड़की का खिताब जीतने के बाद नीना को व्हाइट हाउस की तरह पहले से ही निमंत्रण मिल चुका है।

Barack Obama and Manmohan lunch at White House with Miss America Nina Davuluri

सेंटर फॉर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मुख्य सलाहकार और साल 1997 से 2001 तक दक्षिण एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री रहे कार्ल इंडरफर्थ ने उम्मीद जताई है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आगामी 27 सितम्बर को यहां बैठक करेंगे, तो वह लंच के लिए मिस अमेरिका को भी आमंत्रित कर सकते हैं।

मिस अमरीका बनने के बाद इंटरनेशनल मीडिया नीना के साक्षात्कार के लिए लगातार संपर्क साधने का प्रयास कर रहे है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने मिस अमरीका की मार्केटिंग समन्वयक एरिका फियोका से संपर्क कर रहे हैं। इनमें भारतीय पत्रकार ज्यादा हैं। फियोका का कहना है कि सभी पत्रकारों को नीना से साक्षात्कार करवाना संभव नहीं है, यह बहुत बड़ा काम है। सूत्रो से मिली जानकारी की मुताबिक अगले कुछ महीनों के भीतर नीना की भारतीय यात्रा पर आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+