व्हाइट हाउस में आखिरी हैलोवीन पर एकसाथ थिरके बराक और मिशेल ओबामा, वायरल हुआ वीडियो
इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मिलकर मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन के गाने पर डांस किया। इन दोनों का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। अमेरिका में धूमधाम से मनाए जाने वाला हैलोवीन त्योहार भले ही बीत चुका हो लेकिन इसकी खुमारी लोगों में अबतक है। इसी त्योहार के जश्न में अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थान 'व्हाइट हाउस' में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मिलकर मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन के गाने पर डांस किया। इन दोनों का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस अवसर पर बराक और मिशेल ओबामा ने बच्चों को टॉफियां बांटी और त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया।
इन दोनों के इस वीडियो को बेटी मालिया ओबामा ने यूट्यूब पर पोस्ट किया।
यहां देख सकते हैं यह वायरल वीडियो :

Click it and Unblock the Notifications