ऑस्ट्रेलिया में फिर से खालिस्तानियों का उत्पात, पश्चिमी सिडनी के स्वामीनारायण मंदिर में की तोड़फोड़

ऑस्ट्रेलिया के एक और मंदिर पर हमला किया गया है। पश्चिमी सिडनी के रोजहिल उपनगर के BAPS स्वामीनारायण मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने तोड़फोड़ की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

BAPS Swaminarayan temple

ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई है। पश्चिमी सिडनी के रोजहिल उपनगर के बाप्स स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह BAPS स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया और तोड़फोड़ की।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि शुक्रवार सुबह मंदिर प्रबंधन ने पाया कि मंदिर की दीवारों को सामने से तोड़ा गया था और गेट पर खालिस्तान के झंडा लगाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दीवारों पर 'मोदी को आतंकवादी घोषित करो' लिखा गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है, इससे पहले भी कई बार ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों को निशाना बनाया जा चुका है। इस साल जनवरी में भी मेलबर्न में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी।

12 जनवरी की सुबह मेलबर्न के उत्तरी उपनगर मिल पार्क में BAPS स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की थी। साथ ही मंदिर की दीवारों पर विरोधी नारे भी लिखे गए थे। मंदिर की दीवारों पर लिखे नारे में खालिस्तान समर्थकों ने आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरांवाले को 'शहीद' बताया और उसकी प्रशंसा भी की थी।

ऑस्ट्रेलिया में बीते कुछ समय में हिन्दू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी साल जनवरी में 15 दिनों के भीतर मेलबर्न में तीन हिन्दू मंदिरों को निशाना बनाया गया था।

सबसे पहले 12 जनवरी को मेलबर्न के मिल पार्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी और हिंदू विरोधी नारों से भर दिया गया था। इसके बाद 18 जनवरी को मेलबर्न के श्री शिव विष्णु मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।

इसके पांच दिन बाद 23 जनवरी को मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में में बने इस्कॉन मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। इसके बाद इसी महीने की शुरुआत में ब्रिस्बेन में खालिस्तानी समर्थकों ने स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर को निशाना बनाया।

आपको बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में हो रही तोड़फोड़ की बार-बार निंदा की है और इस मुद्दे को ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सामने उठाता रहा है। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+