लापता चल रही बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा शिमू की दो टुकड़ों में मिली लाश, पति ने की थी हत्या

ढाका, जनवरी 18। बांग्लादेश में रविवार को लापता हुई एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। राइमा की लाश सोमवार को राजधानी ढाका में केरानीगंज के आलियापुर में एक ब्रिज के पास मिली। पुलिस ने हजरतपुर ब्रिज के पास सड़क किनारे से राइमा की लाश बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, राइमा की लाश एक बोरे के अंदर दो टुकड़ों में मिली।

एक्ट्रेस का पति पुलिस हिरासत में

एक्ट्रेस का पति पुलिस हिरासत में

मंगलवार को पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राइमा का शव 17 जनवरी को हजरतपुर ब्रिज के पास से मिला। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी थी। केरानीगंज मॉडल पुलिस स्टेशन की एक टीम ने सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे शव बरामद किया। पुलिस ने राइमा की हत्या के मामले में उनके पति और उसके 6 दोस्तों को हिरासत में लिया है।

शूटिंग के लिए निकली थी राइमा, घर नहीं लौटीं

शूटिंग के लिए निकली थी राइमा, घर नहीं लौटीं

आपको बता दें कि 45 साल की राइमा ढाका के ग्रीन रोड इलाके में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थीं। वो रविवार को मावा में शूटिंग के लिए घर से निकली थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। बच्चों ने सोचा कि मां शूटिंग में बिजी हो सकती हैं। हालांकि, शाम के बाद तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवार की ओर से कालाबागान थाने में इस बात की शिकायत दी गई थी।

घरेलू विवाद के चलते पति ने की हत्या

घरेलू विवाद के चलते पति ने की हत्या

पुलिस 2 दिन तक राइमा को खोजती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को अचानक उनकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बॉडी मिलने के बाद राइमा के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राइमा के पति और उसके दोस्तों को तीन दिन की रिमांड पर लाया गया, जहां राइमा के पति ने चौंकाने वाला खुलासा किया। राइमा के पति सखावत ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राइमा की हत्या की है। सखावत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+