Bangladesh temple: बांग्लादेश में 'आस्था' पर हमला जारी, 3 मंदिरों में मूर्तियां तोड़ी, सिर्फ एक गिरफ्तार
Bangladesh Temple Attack: बांग्लादेश में जब से तख्तापलट हुआ है, तब से वहां से हालात शांतिपूर्ण नहीं है। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से ही लगातार अल्पसंख्यकों पर हमले जारी है। इस बीच हिंदू मंदिरों को तेजी से निशाना बनाया जाने के बाद अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। बीते दो दिनों में मैमनसिंह और दिनाजपुर जिलों में कई मंदिरों को निशाना बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मैमनसिंह में हुई घटनाओं से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Bangladesh temple: मैमनसिंह में गिरफ्तारी हुई
मैमनसिंह के हलुआघाट उप-जिले में दो मंदिरों में अलग-अलग दिनों में तोड़फोड़ की गई। शुक्रवार को शाकुई संघ के बोंडेरपारा मंदिर में दो मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हलुआघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अबुल खैर ने बताया कि इस घटना के लिए अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, पोलाशकंद काली मंदिर से जुड़े एक अन्य मामले में एक गिरफ्तारी हुई है।
पोलाशकंडा गांव के 27 वर्षीय अलाल उद्दीन को गुरुवार को पोलाशकंडा काली मंदिर में कथित तौर पर मूर्ति तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। खैर ने बताया, "पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपराध कबूल कर लिया।" अलाल उद्दीन को अदालत में पेश किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया।
Bangladesh temple: दिनाजपुर मंदिर में तोड़फोड़
दिनाजपुर के बीरगंज उप-जिले में मंगलवार को झारबारी शासन काली मंदिर में पांच मूर्तियों को अपवित्र किया गया। यह घटना गुरुवार को सामने में आई। मंदिर समिति के अध्यक्ष जनार्दन रॉय ने इस घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा, "हमने यहां ऐसा कृत्य कभी नहीं देखा।" प्रभारी अधिकारी अब्दुल गफूर ने पुष्टि की कि जांच जारी है।
मालूम हो कि अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाए जाने के बाद हाल ही में हमलों में तेजी आई है। यह राजनीतिक परिवर्तन बांग्लादेश में हिंदू स्थलों और संपत्तियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के साथ हुआ है। पिछले हफ्ते, सुनामगंज जिले में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने और घरों और दुकानों पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
Bangladesh temple: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ता तनाव
बढ़ती हिंसा ने भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ढाका में बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की। इन घटनाओं ने पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है।
हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा के 88 मामले सामने आए हैं, जिनमें मुख्य रूप से हिंदुओं को निशाना बनाया गया। ये घटनाएं देश के भीतर अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा सामना की जा रही बढ़ती असुरक्षा को दर्शाती है।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा!












Click it and Unblock the Notifications