दोबारा बीमार हुआ बांग्लादेशी 'ट्री-मैन', हाथों में उगने लगी पेड़ की छाल
Recommended Video

नई दिल्ली। लगभग दो साल पहले बांग्लादेश के रहने वाले अबुल बांजदार के शरीर एक अनोखी बीमारी की वजह से पेड़ में बदलने की खबर सामने आई थी। आबुल बांजदार के शरीर के कई हिस्से किसी पेड़ की जड़ तरह दिखने लगे थे। पेशे से रिक्शा चालक, आबुल को इस बीमारी की वजह से 'ट्री-मैन' के नाम से जाना जाने लगा था।

दोबारा सामने आई बीमारी
आबुल के सुर्खियों में आने के बाद पूरी दुनिया के डॉक्टरों का ध्यान उनकी बीमारी की तरफ गया। कई सर्जरी के बाद ये दावा किया गया है कि आबुल की बीमारी पूरी तरह ठीक हो गई है लेकिन इस बीच आबुल की फिर से मीडिया में फोटो सामने आई है जिसमें उनके हाथों में फिर पेड़ की छाल जैसी चीजें आनी शुरू हो गई हैं।

'मेरे हाथ कभी सही नहीं होंगे'
27 वर्षीय आबुल को एक बार फिर से ढाका अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बीते साल जनवरी 2016 में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आबुल ने कहा, 'मुझे अब किसी भी सर्जरी से डर लगता है। मुझे नहीं लगता कि अब मेरे हाथ कभी सही हो सकते हैं।' सर्जन समान्ता लाल सेन, जिन्होंने आबुल के इलाज दुनिया भर के डॉक्टरों से सराहना मिली थी ने बताया कि आबुल का केस उन्होंने आबुल का केस जितना पहली बार सोचा उससे भी ज्यादा जटिल लग रहा हो।

जनवरी 2016 से अस्पताल में ही रहा है आबुल
बता दें कि आबुल बांजदार का इलाज ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। आबुल की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए बीते एक साल से डॉक्टर उसका इलाज फ्री में कर रहे हैं। आबुल को जनवरी 2016 में इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था वो तभी से अस्पताल में ही है। अस्पताल के तरफ से आबुल के परिवार को एक छोटा सा प्राइवेट रूम मिला है जिसमें आबुल अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहता है।












Click it and Unblock the Notifications