Bangladesh Quota Violence: आरक्षण विरोधी आग में झुलस रहा बांग्लादेश! अब तक 105 की मौत, कर्फ्यू लागू

Bangladesh Quota Violence: बांग्लादेश में दो सप्ताह से चल रहा आरक्षण विरोधी प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को बांग्लादेश सरकार ने कर्फ्यू लगाने और सैन्य बलों की तैनाती की घोषणा की। क्योंकि पुलिस कई दिनों से देश भर में फैली घातक अशांति को रोकने में विफल रही।

अस्पतालों द्वारा दी गई पीड़ितों की एएफपी गणना के अनुसार, इस सप्ताह छात्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में कम से कम 105 लोग मारे गए हैं। 15 सालों से सत्ता में बनी प्रधानमंत्री शेख हसीना की निरंकुश सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।

Bangladesh imposes curfew

हसीना के प्रेस सचिव नईमुल इस्लाम खान ने बताया क‍ि सरकार ने कर्फ्यू लगाने और नागरिक अधिकारियों की सहायता के लिए सेना तैनात करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इससे पहले, राजधानी ढाका में पुलिस ने और अधिक हिंसा को रोकने के प्रयास में, दिन भर के लिए सभी सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने का कठोर कदम उठाया था - जो कि विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद पहली बार किया गया था।

19 जुलाई को क्‍या-क्‍या हुआ?

  • पुलिस प्रमुख हबीबुर रहमान ने बताया क‍ि हमने आज ढाका में सभी रैलियों, जुलूसों और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक था।
  • हालांकि, रैलियों के आयोजन को विफल करने के उद्देश्य से इंटरनेट बंद किए जाने के बावजूद, 20 मिलियन की आबादी वाले विशाल महानगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव का एक और दौर रुक नहीं पाया।
  • व‍िरोध प्रदर्शन में शाम‍िल मामूली रूप से घायल सरवर तुषार बताते हैं क‍ि हमारा विरोध जारी रहेगा। हम शेख हसीना का तत्काल इस्तीफा चाहते हैं। इन हत्याओं के लिए सरकार ज़िम्मेदार है।
  • एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एएफपी को बताया कि छात्र प्रदर्शनकारियों ने मध्य बांग्लादेशी जिले नरसिंगडी की एक जेल पर धावा बोल दिया और जेल में आग लगाने से पहले वहां मौजूद कैदियों को छुड़ा लिया। उन्होंने कहा क‍ि मुझे कैदियों की संख्या नहीं मालूम, लेकिन यह संख्या सैकड़ों में होगी।
  • ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा तैयार की गई सूची और एएफपी द्वारा देखी गई सूची के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी में कम से कम 52 लोग मारे गए।

टाइमलाइन में जानें क्‍यों धधक रहा बांग्लादेश ?

  • जून 5, 2024: सुप्रीम कोर्ट ने 2018 के सर्कुलर को अवैध घोषित किया, जिससे सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली को बहाल कर दिया गया। इस फैसले के बाद छात्रों और शिक्षकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिए।
  • 1 जुलाई, 2024: छुट्टियों के बाद छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को फिर से शुरू किया। सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के शिक्षक भी​ योजना के विरोध में हड़ताल पर चले गए, जिससे विश्वविद्यालय बंद हो गए।
  • 7 जुलाई, 2024: छात्रों ने राष्ट्रव्यापी 'बंगला ब्लॉकेड' शुरू किया, जिसमें प्रमुख शहरों और महानगरों में यातायात और रेलवे को बाधित किया गया। इस दिन, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आंदोलन को अनुचित बताया और छात्रों से अपनी पढ़ाई जारी रख​ने का आग्रह किया।
  • 10 जुलाई, 2024: सुप्रीम कोर्ट की अपील डिवीजन ने चार सप्ताह की स्थिति कायम रखी, जिससे आंदोलन को एक नई दिशा मिली। इस दौरान, छात्रों ने हिंसक रूप से प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झड़पें हुईं।
  • 14 जुलाई, 2024: प्रधानमंत्री शेख हसीना के विवादास्पद बयानों से स्थिति और बिगड़ गई। छात्रों के विरोध को दबाने के लिए​ लीग ने हिंसक प्रतिक्रिया दी, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए।
  • 15 जुलाई, 2024: सत्तारूढ़ अवामी लीग ने विरोध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और प्रदर्शनकारियों पर हिंसक दमन किया गया। छात्रों ने अपने आंदोलन को जारी रखने की घोषणा की और सरकारी नौकरियों में आरक्षण​ की मांग की।
  • 19 जुलाई, 2024: आंदोलन अभी भी जारी है, और सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए कोई ठोस समाधान नहीं दिया है। कर्फ्यू लागू कर द‍िया गया है। पुलिस कई दिनों से देश भर में फैली घातक अशांति को रोकने में विफल रही। अब तक 105 लोगों की प्रदर्शन में मौत की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+