Bangladesh: BTV के मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, कई लोग अभी भी अंदर फंसे

Bangladesh News: सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बांग्लादेश में जारी विरोध-प्रदर्शन अब उग्र हो चला है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार 18 जुलाई को बांग्लादेश के मुख्य सरकारी टीवी चैनल बीटीवी के मुख्यालय में आग लगा दी।

नेटवर्क के मुताबिक, बीटीवी के मुख्यालय में मौजूद कई लोग अब भी अंदर फंस हुए है। नाम ने छापने की शर्त पर मुख्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि सैकड़ों प्रदर्शनकारी बीटीवी मुख्यालय के परिसर में घुस आए और 60 से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी।

BTV headquarters

इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने राजधानी ढाका के एक इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर गोलियां चला दीं।

इस हिंसक झड़प में कई छात्रों की जान चली गई, जिसके बाद वो बेकाबू हो गए और उन्होंने सबसे पहले रामपुरा में स्थित एक पुलिस चौकी को फूंक दिया। नेटवर्क के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने उग्र हुए छात्रों से अपनी जान बचाने के लिए बीटीवी मुख्यालय में शरण ली हुई थी।

जब इस बात की जानकारी प्रदर्शनकारियों को हुई तो वह बीटीवी मुख्यालय पहुंच गए और वहां जमकर उत्पात मचाया। साथ ही, वहां आग लगा दी। इस बाबत बीटीवी के वेरीफाई फेसबुक पेज से एक पोस्ट भी किया गया है। जिसमें लिखा है कि आग बहुत तेजी से फैल रही है।

ऐसा बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर कई लोग अभी भी फंसे हुए है और फेसबुक पेस से दमकल कर्मियों को बुलाने की अपील भी की है। आपको बता दें कि पुलिस बल ने सिविल सेवा भर्ती नियमों में बदलाव की मांग कर रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।

हालात किस कदर बेकाबू हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कई हफ़्तों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, जिसमें छात्र निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुधारों की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+