Bangladesh: कौन है Tarique Rahman की खूबसूरत बेटी Zaima Rahman? पिता की जीत के बाद इंटरनेट पर छाईं
Bangladesh: 13 फरवरी 2026 की सुबह बांग्लादेश ने अपने राजनीतिक इतिहास का एक बड़ा और युग बदलने वाला पल देखा। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को डेढ़ साल बाद हुए चुनाव में प्रचंड जीत मिली है। उनकी यह वापसी BNP के लिए एक बड़ा सियासी मोड़ मानी जा रही है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं उनकी बेटी ज़ायमा ज़रनाज़ रहमान, जो अचानक देश की राजनीति का नया चेहरा बनती नजर आईं। उनके बांग्लादेश में कदम भले ही देर से पड़े हों लेकिन उससे पहले वे इंटरनेट पर एक बड़ा कीवर्ड बन गईं।
एक तरफा जीत
BNP ने 300 में से 209 सीटों पर जीत हासिल की है। यह दो-तिहाई बहुमत है। जिसके बाद पार्टी अकेले ही सरकार बना सकती है। BNP के नेता तारिक रहमान, खालिदा जिया के बेटे हैं और अब वह बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद 25 दिसंबर 2025 को देश लौटे थे। चुनाव से ठीक पहले तारिक रहमान की मां खालिदा जिया की मौत हो चुकी है। बीते साल दिसंबर में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया।

ठंड और कोहरे में भी सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
बीएनपी की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगी दलों को कुल 68 सीटों पर संतोष करना पड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को इस बार चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए वह मुकाबले से बाहर रही। वहीं 2024 के छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नई पार्टी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) को 30 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद केवल 5 सीटों पर ही सफलता मिल पाई।
भीड़ पिता के लिए, लेकिन कैमरे बेटी पर
तारिक रहमान की जीत के बाद उनके कार्यकर्ताओं की भीड़ उन्हें घेरे हुए है। पार्टी कार्यालय से लेकर आवास तक भीड़ है। लेकिन लोगों और मीडिया की नजरें बार-बार ज़ायमा ज़रनाज़ रहमान पर टिक जा रही हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिससे उनके सक्रिय राजनीति में उतरने की अटकलें और तेज हो गईं।
वोटिंग और सोशल मीडिया पोस्ट
ज़ायमा ने अपने जीवन में शायद पहली बार वोट डाला होगा। वह अपने पिता तारिक रहमान और मां डॉ. जुबैदा के साथ वोट डालने भी पहुंची थीं। जिसके बाद माता-पिता के साथ फोटो खिंचाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस पोस्ट्स को भारी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिले, जिससे उन्हें "नई पीढ़ी के नेता" के रूप में देखा जाने लगा।
जिया परिवार की तीसरी पीढ़ी की वारिस
ज़ायमा रहमान किसी आम परिवार से नहीं आतीं। वह पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की पोती हैं। यानी बांग्लादेश की राजनीति की सबसे ताकतवर विरासतों में से एक की प्रतिनिधि। लेकिन उनकी पहचान सिर्फ उनके परिवार के नाम तक सीमित नहीं है।
लंदन में पढ़ाई और कानून की मजबूत पकड़
ज़ायमा रहमान ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने लिंकन इन से बैरिस्टर-एट-लॉ की डिग्री हासिल की। फिलहाल वह लंदन में बतौर वकील काम कर रही हैं। यानी राजनीति से दूर रहते हुए भी उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल काफी मजबूत मानी जाती है।
राजनीति में नहीं, फिर भी सत्ता गलियारों में चर्चा
हालांकि ज़ायमा आधिकारिक तौर पर राजनीति में नहीं हैं, लेकिन BNP की हालिया वर्चुअल बैठकों में उनकी मौजूदगी पहले ही ढाका के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुकी थी। पार्टी के अंदर और बाहर, दोनों जगह उन्हें भविष्य की अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
BNP के लिए रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिया परिवार की वापसी BNP के लिए एक रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक हो सकती है। पहले तारिक रहमान अपनी पत्नी और बेटी की औपचारिक भूमिका को लेकर टालमटोल करते रहे थे और कहते थे कि राजनीति में उनका भविष्य "देखा जाएगा।" लेकिन ज़ायमा की मौजूदगी पार्टी की छवि में नई, युवा और पढ़ी-लिखी ऊर्जा जोड़ती दिख रही है।
2026 चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण
जैसे-जैसे बांग्लादेश फरवरी 2026 में होने वाले अहम आम चुनावों की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे "जिया वारिसों" की वापसी ने राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि यह नई पीढ़ी की एंट्री मतदाताओं को कितना प्रभावित करती है और BNP के भविष्य की दिशा क्या तय करती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications