Bangladesh Election: PM शेख हसीना ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, कहा- हम बहुत भाग्यशाली, वे हमारे दोस्त...

आज भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आम चुनाव हो रहे हैं। PM शेख हसीना लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बांग्लादेश संसद की 300 सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया है।

अवामी लीग की अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 12वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में ढाका सिटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके साथ उनकी बेटी साइमा वाजेद और बहन शेख रेहाना भी थीं। मतदान के पहले मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए सच्चा दोस्त कहा है।

sheikh-hasina-praise-india

मतदान से पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना मीडिया से बातकर रही थी। इस दौरान भारत के एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से भारत के संबंध में पूछा। इसके जवाब में शेख हसीना ने कहा कि 'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारा भारत जैसा विश्वसनीय दोस्त है।

हसीना ने कहा कि मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद जब हमारा पूरा परिवार खत्म हो गया तो भारत ने हमें शरण दी। इसलिए भारत के लोगों के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं।'

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि 'हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र हैं...हमारी बड़ी जनसंख्या हैं। हमने लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार दिए हैं। मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि देश में लोकतंत्र जारी रहे।'

आपको बता दें भारत और बांग्लादेश का रिश्ता बेहद खास रहा है। भारत, दुनिया का पहला ऐसा देश था, जिसने बांग्लादेश को एक राष्ट्र के तौर मान्यता दी थी और पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश का रूप देने के लिए पाकिस्तान से युद्ध भी लड़ा था।

1975 में जब बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान उनके पिता शेख मुजीब उर रहमान और उनके परिवार के बाकी सदस्यों की सेना ने हत्या कर दी। हालांकि उस वक्त शेख हसीना अपने पति के साथ जर्मनी में थीं। हालांकि इसके बाद भारत की तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने उन्हें दिल्ली में शरण दी और वो 6 वर्षों तक यहीं रहीं। वह 28 साल की उम्र में भारत आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+