बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों से आरक्षण हटाया गया
ढाका। बांग्लादेश सरकार ने देश में सरकारी सेवाओं में आरक्षण की व्यवस्था को खत्म करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को सरकारी नौकरियों में आरक्षण को खत्म करने का ऐलान किया है।बांग्लादेश में आरक्षण नीति के खिलाफ हजारों छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शकारियों का पुलिस से टकराव भी हुआ और इसमें 100 से ज्यादा छात्र घायल हुए थे। हालांकि सरकार ने अपाहिजों और अल्पसंख्यकों का सरकारी नौकरियों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सरकार नई व्यवस्था लाएगी।

आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संसद में अपने एक बयान में कहा कि छात्रों के विरोध को देखते हुए उनकी सरकार ने आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने का फैसला किया है। हसीना ने कहा कि छात्रों को अब सड़कों को खाली कर देना चाहिए और उन्हें अपने घरों को लौट जाना चाहिए। हसीना ने कहा कि विकलांग और पिछड़े अल्पसंख्यकों को नौकरियों में हिस्सेदारी के लिए सरकार व्यवस्था लाएगी।
ढाका यूनिवर्सिटी से आरक्षण व्यवस्था को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था और ये काफी बढ़ गया था। छात्रों ने ढाका यूनिवर्सिटीवाइस चांसलर के घर पर भी तोड़-फोड़ और पथराव किया था। छात्र के सड़कों पर उतरने के बाद जिससे शहर की रफ्तार थम गई थी। पुलिस को आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलानी पड़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications