Bangladesh: बांग्लादेश हिंसा में शेख हसीना की पार्टी के कितने नेता मारे गए? एक्टर-सिंगर भी नहीं बच पा रहे
Sheikh hHasina Kha Hai: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद पीएम शेख हसीना तो इस्तीफा देकर 5 अगस्त 2024 को भारत आ गईं। हसीना अभी दिल्ली स्थित हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में शरण लिए हैं। सकुशल हैं, मगर बांग्लादेश हिंसा 2024 शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कई नेताओं को लील गई।
खबर है कि बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम ले रही है। हिंसक भीड़ अवामी लीग के नेताओं को निशाना बना रही है। 5अगस्त से लेकर अब तक अवामी लीग के 29 नेता मारे जा चुके हैं। देशभर में 450 पुलिस थाने फूंक दिए गए हैं।

बांग्लादेश हिंसा में अब तक शेख हसीना की पार्टी के 29 नेताओं और परिवार के सदस्यों के शव बरामद हो चुके हैं। अवामी लीग के संयुक्त महासचिव सुमन खान के घर से छह शव मिले हैं। हिंसक भीड़ अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और लूटपाट कर रही है।
बांग्लादेश हिंसा 2024 में शेख हसीना की पार्टी नेता ही नहीं बल्कि कलाकार तक नहीं बख्शे जा रहे। बांग्लादेशी एक्टर शांतो खान, उनके पिता सलीम खान को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। राजधानी ढाका में सिंगर राहुल आनंद का 100 साल पुराना घर आग के हवाले कर दिया गया।
भारत में शरण लिए बैठीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के सऊदी अरब या फिनलैंड जाने की खबरें हैं। उधर, बांग्लादेश में नोबेल अवॉर्डी मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में 15 लोगों की अंतरिम सरकार 8 अगस्त 2024 की रात को शपथ लेगी।
बांग्लादेश की पूर्व पीएम बीएनपी चीफ खालिदा जिया छह बाद रिहा हुई हैं। जिया अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि यह मौका देश को लूट व भ्रष्टाचार से बाहर निकालने का है। बांग्लादेश से 400 भारतीयों को सकुशल वतन लाया जा चुका है। इसके लिए इंडिगो और एयर इंडिया के विशेष विमान से बुधवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरी।












Click it and Unblock the Notifications