Bangladesh: कहां भागने की तैयारी कर रहे यूनुस? चुनावी हार ने फैलाया रायता, 18 भ्रष्ट मंत्री भी कतार में!
Bangladesh में चुनाव होते ही पूर्व चीफ एडवाइजर और डेढ़ साल से बांग्लादेश की सियासत को चला रहे मोहम्मद यूनुस की पोल खुलने लगी है। डेढ़ साल से बिना चुनाव सत्ता का सुख भोग रहे यूनुस और उनके टॉप मंत्रियों की संपत्ति में करोड़ों का इजाफा हुआ है। यूनुस पर 18 मंत्रियों के साथ मिलकर धांधली करने के आरोप लग रहे हैं। जिससे अब उनके ऊपर जांच तलवार लटक रही है। जहां यूनुस की कैबिनेेट में मंत्री रहे कुछ नेता विदेश भाग गए हैं तो वहीं यूनुस भी पेरिस निकलने की जुगाड़ में हैं।
तारिक रहमान कराएंगे जांच?
यूनुस और उनके मंत्रियों का यह खुलासा सरकार के गठन के कुछ ही महीनों के भीतर सामने आया है। यह वही अंतरिम सरकार थी जो Sheikh Hasina की सरकार के तख्तापलट के बाद बनी थी। सूत्रों के मुताबिक, अब नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री Tarique Rahman इस मामले की जांच के लिए एक आयोग गठित करने पर विचार कर रहे हैं।

यूनुस की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा
रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस की संपत्ति में लगभग 11% की बढ़ोतरी हुई है। उनकी कुल संपत्ति अब ₹12.5 करोड़ बताई जा रही है, जिसमें साल भर के भीतर ₹1.3 करोड़ का इजाफा शामिल है। बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी टॉप चार मंत्रियों में सबसे ज्यादा थी। यानी संपत्ति बढ़ाने के मामले में यूनुस सबसे आगे रहे।
मंत्रियों ने भी पीटा पैसा
आवास मंत्री आदिलुर रहमान की संपत्ति में भी ₹1.23 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल 21 मंत्रियों में से 18 मंत्रियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। इस आंकड़े ने बांग्लादेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है कि आखिर इतने कम समय में इतनी बड़ी बढ़ोतरी कैसे हुई।
पेरिस में बसने की तैयारी में यूनुस
इन घटनाओं के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस अब पेरिस में भागने की तैयारी कर रहे हैं। बांग्लादेश में माइक्रोफाइनेंस के बड़े चेहरे रहे यूनुस पर शेख हसीना सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मामले दर्ज थे। हालांकि, जब उनकी सरकार बनी तो वे मामले वापस ले लिए गए।
आईटी मंत्री फैज अहमद तैयब पर आरोप
यूनुस सरकार में आईटी मंत्री रहे फैज अहमद तैयब, तारिक रहमान की जीत के बाद नीदरलैंड लौट चुके हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विदेशी कंपनियों के पक्ष में संदिग्ध आईटी फैसले लिए। इसके अलावा, उन पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा क्षमता वाले उपकरण खरीदने के लिए टेंडर जारी किए, जो कथित तौर पर अनावश्यक थे और इन्हीं के जरिए फैज ने पैसा बनाया है।
सैयद रिजवाना का बचाव
यूनुस सरकार में पर्यावरण मंत्री रहीं सैयद रिजवाना ने फैज अहमद तैयब का बचाव किया। उन्होंने कहा कि फैज अपने परिवार के साथ नीदरलैंड में रहते थे और केवल अंतरिम सरकार का हिस्सा बनने के लिए ही बांग्लादेश आए थे। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर गलत धारणा बनाई जा रही है।
तारिक रहमान और जमात प्रमुख की मुलाकात
इधर, नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रविवार शाम जमात प्रमुख शफीकुर रहमान से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, संसद को सुचारु रूप से चलाने के लिए दोनों पक्षों के बीच एक समझौते पर सहमति बनी है। हालांकि, जमात ने 32 सीटों पर चुनाव में धांधली का आरोप भी लगाया है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
ढाका में विदेशी हलचल तेज
ये कोई पहली बार नहीं है कि बांग्लादेश में चुनाव हारने के बाद नेता विदेश भाग रहे हों। बांग्लादेश में यह परम्परा काफी पुरानी है। जो नेता जीतता है वह ढाका पर राज करता है और हारने वाला जेल जाने के डर से देश छोड़ देता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
बांग्लादेश की राजनीति में नई हलचल
इन सभी घटनाओं ने बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। एक तरफ पूर्व अंतरिम सरकार के मंत्रियों की संपत्ति में बढ़ोतरी की जांच की बात हो रही है, तो दूसरी ओर नई सरकार अपने राजनीतिक समीकरण मजबूत करने में जुटी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या जांच आयोग बनता है और अगर बनता है तो क्या इन संपत्ति बढ़ोतरी के मामलों में कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications