Bangladesh Raw: एक्‍टर शांतो खान और प्रोड्यूसर पिता सेलिम खान को उपद्रवियों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

Bangladesh Raw: बांग्लादेश में तख्‍तापलट के बाद हर तरफ खून-खराबा हो रहा है। बांग्लादेश में फैली अशांति के बीच एक और दुखद खबर सामने आई है। उप्रद्रवियों ने बांग्लादेशी अभिनेता और उसके पिता की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है।

actor shanto khan

बता दें बांग्लादेशी एक्‍टर शांतो खान और उनके पिता सलीम खान, जो एक प्रसिद्ध बांग्लादेशी प्रोडक्शन हाउस के मालिक थे, जिसकी बीते सोमवार को शेख हसीना सरकार के तख्‍तापटल के बाद हत्‍या कर दी गई। अभिनेता की नृशंस हत्या से कोलकाता फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई तथा कई टॉलीवुड अभिनेताओं ने कहा कि वे यह खबर सुनकर "स्तब्ध" हैं।

बांग्लादेश में हिंसा

बता दें सरकारी नौकरी में आरक्षण का विरोध कर रहे छात्रों का आंदोल इतना हिंसक हो गया कि शेख हसीना ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और भाग कर भारत की शरण में आ गईं। बांग्लादेश में फैली अशांति के कारण नरसंहार हुआ है, जिसमें अब तक 400 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसी दौरान शांतो खान और सलीम खान संग मॉब-लिंचिंग कर दर्दनाक मौत दे डाली है।

रजतभा दत्ता ने जताया शोक

लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता रजतभा दत्ता ने कहा "मैं यह खबर सुनकर स्तब्ध रह गया कि वह और उसके पिता मारे गए। हमें नहीं पता कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। यह जानकर मेरा दिल दुखा है कि उनकी हत्या कर दी गई। हमारे जैसे कलाकार जो कला और रचनात्मकता से पनपते हैं, हमेशा शांति, सौहार्द और भाईचारे की चाह रखते हैं।"

रजतभा दत्ता ने 2022 की बांग्लादेशी फिल्म 'बिक्खोव' (आक्रोश) में शांतो खान के साथ काम किया और कहा कि अभिनेता सेट पर सहयोगी और सम्मानजनक थे।

शांतो खान करियर

शांतो खान ने 2019 में 'प्रेम चोर' से डेब्यू किया और बाद में 2021 में 'पिए रे', 2023 में 'बुबूजान' और 2024 में 'अंतो नगर' में काम किया। युवा अभिनेता ने 2021 में फिल्म 'तुंगीपरार मिया भाई' में युवा बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि मुजीबुर रहमान शेख हसीना के पिता थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+