Bangladesh Election 2026: बांग्लादेशी हिंदुओं की पार्टी ने भारत से क्यों मांगी मदद? इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल जैसे हिंदू युवकों की भीड़ द्वारा हत्या के बाद अल्पसंख्यकों का गुस्सा फूट पड़ा है। फरवरी 2026 में होने वाले चुनावों से पहले, हिंदुओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए 'बांग्लादेश माइनॉरिटी जनता पार्टी' (BMJP) ने मैदान में उतरने का फैसला किया है।
91 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह अब अवामी लीग के भरोसे नहीं, बल्कि अपने दम पर हिंदुओं की आवाज बनेगी। पार्टी के अध्यक्ष सुकृति कुमार मंडल ने इसे 'अस्तित्व की लड़ाई' करार दिया है।

91 सीटों पर दावेदारी और चुनावी गणित
BMJP ने उन निर्वाचन क्षेत्रों को चुना है जहां अल्पसंख्यक आबादी 20% से 60% के बीच है। पार्टी का लक्ष्य 300 में से 91 सीटों पर चुनाव लड़कर कम से कम 40-45 सीटें जीतने का है। मंडल के अनुसार, उनकी रणनीति हिंदू वोटबैंक को एकजुट करना है, जो पहले अवामी लीग का समर्थन करता था। पार्टी का मानना है कि यदि वे संगठित होकर वोट करते हैं, तो वे किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करवा सकते हैं।
ये भी पढे़ं: जंग के मैदान में बदला Bangladesh, इंकलाब मंच ने किया देशव्यापी नाकाबंदी का ऐलान, संसद पर कब्जा करने की तैयारी
Bangladesh Violence: BNP और जमात के साथ गठबंधन की संभावना
हैरान करने वाली बात यह है कि BMJP ने तारिक रहमान की BNP और जमात-ए-इस्लामी जैसी पार्टियों के साथ भी गठबंधन के द्वार खुले रखे हैं। सुकृति मंडल का तर्क है कि मुख्यधारा की इन बड़ी पार्टियों के साथ हाथ मिलाने से हिंदू मतदाता बिना किसी डर या बदले की भावना के घरों से बाहर निकल सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब अवामी लीग उनकी प्राथमिकता में नहीं है, क्योंकि उसने केवल सत्ता के लिए अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल किया है।
ये भी पढे़ं: Bangladesh: कौन है खालिदा जिया की खूबसूरत पोती Zaima Rahman? ढाका पहुंचते ही इंटरनेट पर तहलका!
भारत से अपील: अवामी लीग नहीं, हिंदुओं का साथ दें
सुकृति मंडल ने भारत सरकार को भी अपना रुख बदलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत को अब शेख हसीना या अवामी लीग का समर्थन करने के बजाय केवल 'हिंदू मुद्दे' पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मंडल का मानना है कि यदि भारत अपना अवामी लीग समर्थक टैग हटाकर BMJP को हिंदुओं की एकमात्र आवाज के रूप में मान्यता देता है, तो बांग्लादेश की अन्य मुख्यधारा की पार्टियां भी अल्पसंख्यकों की मांगों को गंभीरता से लेने के लिए मजबूर होंगी।
ये भी पढे़ं: 'Bangladesh चुनाव को भारत का फुल सपोर्ट', विदेश मंत्रालय ने अल्पसंख्यकों पर हिंसा को लेकर क्या कहा?
Bangladesh Hindu political party: 5-सूत्रीय एजेंडा और भेदभाव का अंत
पार्टी ने एक धर्मनिरपेक्ष और संघीय बांग्लादेश का विजन पेश किया है, जिसमें देश को 5 प्रांतों में बांटने की बात कही गई है। उनके एजेंडे में पाठ्यपुस्तकों में वैज्ञानिक बदलाव, एनिमी प्रॉपर्टी एक्ट का खात्मा और जबरन धर्मांतरण पर रोक जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं। मंडल ने कहा कि करीब 2.5 करोड़ हिंदू बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे, बल्कि वे मुख्यधारा की राजनीति में रहकर अपनी छीनी गई जमीनों और मंदिर पर कब्जों के खिलाफ संवैधानिक लड़ाई लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications