बांग्लादेश में नदी पार करते वक्त नाव में लगी भीषण आग, अब तक 37 लोगों की मौत, 72 घायल

बांग्लादेश के एक नाव में भीषण आग लगने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है और 72 से ज्यादा लोग घायल हैं।

ढाका, दिसंबर 24: दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार को एक नदी में पार करती नाव में भीषण आग लगने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 72 लोग घायल हो गये हैं। बांग्लादेशी अधिकारियों के मुताबिक, सुगंधा नदी पर झलोकाटी जिले के तट पर एमवी अविजन-10 में अल-सुबह करीब तीन बजे आग लग गई थी, जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई है।

Recommended Video

    Bangladesh में बड़ा हादसा, नाव में आग लगने से 37 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे | वनइंडिया हिंदी
    Bangladesh ferry massive fire

    बांग्लादेश में नाव में लगी आग

    यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश समाचार एजेंसी ने दमकल अधिकारी कमल उद्दीन के हवाले से कहा है कि, ये विशालकाय फेरी राजधानी ढाका से 800 यात्रियों को लेकर दक्षिण में लगभग 250 किलोमीटर (155 मील) बरगुना ले जा रही थी। इसी दौरान फेरी में आग लग गई। दमकल अधिकारी फजलुल हक ने कहा कि, बचावकर्मियों ने अब तक 37 शव बरामद किए हैं और 72 घायल यात्रियों को बचाया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने कई और लोगों के मरने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक पता नहीं चल पाया है कि, फेरी में आग कैसे लगी थी।

    अकसर होते हैं हादसे

    बांग्लादेश में नौका दुर्घटनाएं बेहद आम घटनाएं हैं और अक्सर बांग्लादेश से नौका दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं। दरअसल, नदी पार करने के लिए नावों में भारी तादाद में लोगों को बिठाया जाता है और अकसर नाव उतने लोगों का भार बर्दाश्त नहीं कर पाती है और कई बार नाव ही डूब जाती है। वहीं, बांग्लादेश की सरकार ने भी अभी तक लापरवाही से होने वाली नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियम नहीं बनाए हैं। आपको बता दें कि, बांग्लादेश कम से कम 130 नदियों से घिरा हुआ है और फेरी ट्रांसपोर्ट का एक प्रमुख साधन है, खासकर दक्षिणी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में। इसी साल अप्रैल महीने में ढाका के बाहर एक नौका के दूसरे जहाज से टकराने और पलटने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+