Bangladesh Protests: मोहम्मद यूनुस 8 अगस्त को लेंगे शपथ, संभालेंगे बांग्लादेश की कमान

Bangladesh Protests News: तख्तापलट के बाद बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भागकर भारत आ गई थीं। शेख हसीना के बांग्लादेश के पीएम पद से इस्ताफा देने और भागने के बाद अब अंतरिम सरकार की कवायद शुरू हो गई है।

बांग्लादेश के सैन्य प्रमुख ने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृ्त्व में नई सरकार का गठन गुरुवार 08 अगस्त की रात 8 बजे होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि यूनुस कल दोपहर पेरिस से ढाका पहुंचेंगे।

Muhammad Yunus

खबर के मुताबिक, शपथ ग्रहरण से ठीक एक दिन पहले बांग्लादेश की एक अदालत ने श्रम कानून उल्लंघन से जुड़े एक केस में देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की बड़ी राहत दी है। दरअसल, कोर्ट ने दोष मुक्त करते हुए बरी कर दिया।

बता दें कि मोहम्मद यूनुस और ग्रामीण टेलीकॉम के तीन कर्मचारियों को जनवरी में 6 महीने की सजा सुनाई गई थी। जेल की सजा सुनाए जाने के बाद यूनुस जमानत पर बाहर थे। अब उन्होंने कोर्ट ने राहत देते हुए बरी कर दिया।

सरकार गठन से पहले शांति बनाने की अपील
मोहम्मद यूनुस ने सरकार के गठन से ठीक पहले आंदोलनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आंदोलनकारियों से 'शांत रहने' और 'सभी प्रकार की हिंसा से दूर रहने' की अपील की।

अर्थशास्त्री यूनुस (84) ने कहा, 'आइए इस नई जीत का सर्वोत्तम उपयोग करें। हम अपनी किसी गलती की वजह से इस जीत को व्यर्थ न जाने दें। ' बता दें कि सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने घोषणा की कि अंतरिम सरकार गुरुवार को रात करीब 8 बजे शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+