Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Abdullahil Aman Azmi Net Worth: बांग्लादेशी जनरल आजमी कितनी संपत्ति के हैं मालिक? कितनी है इनकी सैलरी

Abdullahil Aman Azmi Net Worth: बांग्लादेश के रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी अपने एक भड़काऊ बयान के बाद गंभीर विवादों के केंद्र में हैं। ढाका के नेशनल प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक भारत टुकड़ों में बंट नहीं जाता, तब तक बांग्लादेश को पूर्ण शांति नहीं मिलेगी।

उनका यह बयान दक्षिण एशिया की स्थिरता और भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। आइए जानते हैं भारत के लिए जहर उगलने वाले जनरल अमान आजमी की कितनी है संपत्ति ...

bangladesh-general-Abdullahil-Aman-Azmi-Net-Worth

कौन है जनरल आजमी?

आजमी ने 1979 में बांग्लादेश मिलिट्री एकेडमी में प्रवेश लिया और बाद में 14वीं ईस्ट बंगाल रेजिमेंट से जुड़े। सेना में ऊँचे पद तक पहुँचने के बावजूद, उनकी सोच में समय के साथ और ज्यादा कट्टरता दिखाई देती रही। जब 1971 में बांग्लादेश का जन्म हुआ, उस समय अब्दुल्लाहिल अमान आजमी मात्र 13 वर्ष के थे।

उनके पिता गुलाम आजम, जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख नेता थे, जिन्हें 1971 में पाकिस्तान का समर्थन करने, नरसंहार में शामिल होने और युद्ध अपराधों का दोषी पाया गया था। बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें कठोर सजा सुनाई, और उनकी मृत्यु जेल में हुई। उसी कट्टर विचारधारा में पले आजमी का नजरिया बचपन से ही भारत-विरोधी बन गया।

कितनी है जनरल आजमी की सैलरी?

वैसे तो जनरल आजमी की संपत्ति का कोई ठोस विवरण नहीं है लेकिन विभिन्न स्रोतों के अनुसार, बांग्लादेश सेना में एक भर्ती (Soldier) का मूल न्यूनतम वेतन 9,000 टका (लगभग 6,363 रुपये) प्रतिमाह से शुरू होता है। वहीं गैर-लड़ाकू नामांकित कर्मियों (NC(E)) का मासिक मूल वेतन 8,800 टका (लगभग 6,222 रुपये) से शुरू होकर 21,310 टका (लगभग 15,068 रुपये) तक जा सकता है। यह वेतन रैंक, विभाग और विशेषज्ञता के आधार पर बढ़ता रहता है।

कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बांग्लादेश सेना में एक जनरल को 1,25,631 टका (लगभग 88,832 रुपये) प्रतिमाह वेतन मिलता है। उनका वार्षिक वेतन 15,07,572 टका (लगभग 10.6 लाख रुपये) होता है। इसके अलावा, इस शीर्ष पद के साथ कई अन्य भत्ते, सरकारी सुविधाएँ, आधिकारिक वाहन, आवास और विशेष सुरक्षा लाभ भी शामिल होते हैं।

विवाद से रहा है पुराना नाता

अब्दुल्लाहिल अमान आजमी का नाम कई विवादों में रहा और 2009 में शेख हसीना सरकार ने उन्हें अचानक सेना से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्तगी का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया। हालांकि बाद में सरकार बदलने पर बहाली हुई लेकिन 26 दिसंबर 2024 को यूनुस प्रशासन ने उन्हें रिटायर कर दिया इन घटनाओं ने उनकी कट्टरता और भारत-विरोधी भाषणों को और हवा दी।

आजमी की रिहाई के बाद उनकी भूमिका एक कट्टर भारत-विरोधी प्रचारक के रूप में दिखने लगी। वे सोशल मीडिया पर लगातार विवादित बयान देते रहे हैं और भारत को लेकर झूठे नैरेटिव गढ़ते रहे हैं। इसके अलावा वे ऐसे संगठनों से जुड़े हैं, जिनका सीधा मकसद भारत के खिलाफ माहौल बनाना है, जैसे सॉवरेन सिक्योरिटी काउंसिल जो युवा पीढ़ी में भारत-विरोधी भावना फैलाने का काम करती है।

हसीना सरकार से टकराव और भारत पर गंभीर आरोप

अमान आजमी लंबे समय से शेख हसीना सरकार के कट्टर आलोचक रहे हैं। वे अक्सर सरकार को भारत समर्थक बताते हुए निशाना साधते रहे। 24 अगस्त 2016 को उन्हें ढाका के मोघबाजार स्थित घर से पुलिस ने हिरासत में लिया था। रिहाई के बाद उनका भारत-विरोधी प्रचार और तेज हो गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत बांग्लादेश और पूर्वोत्तर में अलगाववादियों को हथियार और ट्रेनिंग देता रहा है। भारत का उद्देश्य क्षेत्र में अस्थिरता फैलाना है। पाकिस्तान की तरह भारत की नीति भी बांग्लादेश को कमजोर करना है। हालांकि, इन आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार आजमी अब तक नहीं दिखा पाए हैं।

चटगांव हिल ट्रैक्ट्स पर भारत को दोषी ठहराने की कोशिश

अपने हालिया भाषण में आजमी ने चटगांव हिल ट्रैक्ट्स (CHT) की हिंसा के लिए भी भारत को जिम्मेदार बताया। उन्होंने दावा किया कि भारत ने पार्बत्या चटगांव जनसंहति समिति और उसकी सशस्त्र शाखा शांति बहिनी को समर्थन दिया। भारत ने हथियार और ट्रेनिंग मुहैया कराई जिससे 1975-1996 के बीच भारत की वजह से खूनखराबा हुआ था। बांग्लादेशी विशेषज्ञ इसे बेबुनियाद, राजनीतिक और प्रचारात्मक बयान मानते हैं, क्योंकि ऐसे किसी दावे का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+