Bangladesh Elections: बांग्लादेश में मतदान से पहले चुनाव आयोग का एप क्रैश

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में मतदान से शुरू होने से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग का चुनाव एप्लिकेशन स्मार्ट इलेक्शन मैनेजमेंट बीडी (Smart Election Management BD) क्रैश हो गया। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग सिस्टम मैनेजर अशरफ हुसैन ने कहा कि ऐप तक पहुंचने में समस्या अस्थायी है और जल्द ही इसका समाधान होने की उम्मीद है।

इससे पहले बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की अधिक से अधिक लोक मतदान केंद्रों पर पहुंचे ताकि ये साबित हो सके कि बांग्लादेश में लोकतंत्र कायम है।

Bangladesh Elections Commission app crashes

बता दें कि बंग्लादेश में विपक्षी दलों की ओर पीएम शेख हसीना सरकार पर लोकतंत्रिक अधिकारों के हनन के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग का एप्लीकेशन क्रैश हो गया। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश चुनाव आयोग का चुनाव एप्लिकेशन, "स्मार्ट इलेक्शन मैनेजमेंट बीडी" 7 जनवरी को होने वाले आम चुनाव की पूर्व संध्या पर क्रैश हो गया।

दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र और चुनाव संबंधी विवरण ढूंढने के लिए लॉन्च किया गया था। ये एप "स्मार्ट इलेक्शन मैनेजमेंट बीडी" के नाम से ऐप्पल स्टोर या प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

एप को लेकर चुनाव आयोग के सचिव जहांगीर आलम ने कहा कि वोटर इस एप का उपयोग कर आसानी से मतदान केंद्रों तक पहुंच पाएंगे। वहीं ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, मतदाता इस एप का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। लगातार कई प्रयासों के बावजूद एप पर वो चुनाव आयोग की ओर उपलब्ध कराई गई डिटेल देख नहीं पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+