Bangladesh Election: कट्टर मुस्लिम इलाकों से जीते 3 हिन्दू कौन? कैसे मिली एंटी-इंडिया माहौल में जीत?
Bangladesh Election: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनावों में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ये तीनों उम्मीदवार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) से जुड़े हैं। यह वही पार्टी है पूर्व PM खालिदा जिया के बेटे और भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में सत्ता में जोरदार वापसी की है। बांग्लादेशी अखबारों के मुताबिक, यह नतीजा ऐसे समय में आया है जब देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश और भारत समेत पूरी दुनिया से मांग उठ रही है।
BNP ने कर दिया खेला
ताज़ा चुनावी नतीजों के मुताबिक, BNP ने कुल 299 संसदीय सीटों में से 211 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में कुल 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल थीं। ये उम्मीदवार अलग-अलग राजनीतिक दलों से और कुछ निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे थे।

ढाका-3 से बड़ी जीत: गयेश्वर चंद्र रॉय
प्रमुख विजेताओं में BNP के वरिष्ठ नेता गयेश्वर चंद्र रॉय शामिल हैं। उन्होंने ढाका-3 सीट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 99,163 वोट मिले। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार एमडी शाहीनुर इस्लाम, को 83,264 वोट मिले।
हिन्दुओं के खिलाफ माहौल के बावजूद जी
गयेश्वर चंद्र रॉय की यह जीत ऐसे वक्त में हुई है जब हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ माहौल चल रहा है और उनको निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आती रही हैं। ढाका-3 सीट में केरानीगंज के इलाके आते हैं, जिनमें जिंजीरा, अगानागर, तेघरिया, कोंडा और शुभधया जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस वजह से यह जीत सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।
मागुरा-2 आसानी से जीत गए निताई
BNP के उपाध्यक्ष निताई रॉय चौधरी ने मागुरा-2 निर्वाचन क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 1,47,896 वोट मिले, जबकि जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मुस्तरशिद बिल्ला को 1,17,018 वोट मिले।
अल्पसंख्यक इलाकों में BNP की पकड़ मजबूत
निताई रॉय चौधरी को BNP के भीतर एक प्रभावशाली अल्पसंख्यक चेहरा माना जाता है। उनकी जीत यह दिखाती है कि जिन इलाकों में अल्पसंख्यक आबादी ज्यादा है, वहां BNP का प्रदर्शन और मजबूत हुआ है। जबकि जमात-ए-इस्लामी या उसके घटक दलों पर हिन्दू आबादी ने न के बराबर भरोसा किया है।
रंगामती सीट से एडवोकेट दीपेन देवान की जीत
BNP से तीसरे हिंदू विजेता एडवोकेट दीपेन देवान हैं। उन्होंने रंगामती संसदीय सीट से चुनाव जीता। देवान को 31,222 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, निर्दलीय उम्मीदवार पाहेल चकमा, को 21,544 वोट मिले।
जमात का अल्पसंख्यक उम्मीदवार हार गया
इसके उलट, जमात गठबंधन द्वारा उतारा गया एकमात्र हिंदू उम्मीदवार चुनाव हार गया। कृष्णा नंदी ने खुलना-1 सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 70,346 वोट मिले, लेकिन वे BNP उम्मीदवार से हार गए। इसका मतलब है कि इस चुनाव में जमात का कोई भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार संसद तक नहीं पहुंच सका।
अल्पसंख्यक भागीदारी बढ़ी, प्रतिनिधित्व अब भी कमजोर
धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यक समुदायों के बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस चुनाव में उतरे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भागीदारी बढ़ने के बावजूद संसद में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व अभी भी सीमित है।
कितने दल, कितने उम्मीदवार?
बांग्लादेश में कुल 60 पंजीकृत राजनीतिक दल हैं। इनमें से 22 दलों ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े करीब 68 उम्मीदवार मैदान में उतारे। BNP ने 6 अल्पसंख्यक उम्मीदवार नामित किए थे, जिनमें से 4 (3 हिन्दू और एक ईसाई) जीत गए और बाकी हार गए।
कम्युनिस्ट पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश ने सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में उतारे। इसके अलावा कई निर्दलीय अल्पसंख्यक उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी को दिखाता है।
भारत और हिन्दुओं पर क्या होगा असर
बांग्लादेश में शेख हसीना के जाते ही अगस्त 2024 से हिन्दुओं को निशाना बनाया जाने लगा था। बड़े पैमाने पर हिन्दुओं की हत्या हुई, संस्थान लूटे गए, महिला के इज्जत लूटी गई और मंदिरों को तोड़ा गया। यहां तक इस्कोन मंदिर के पुजारियों को तक जेल भेजा गया। ऐसे में तीन हिन्दू प्रत्याशियों का जीतना बड़ी बात है। इससे बांग्लादेश के हिन्दुओं में सुरक्षा का भाव पैदा होगा, उनके हितों की बात रखने वाला बांग्लादेश की संसद में होगा और भारत से संबंध सुधारने में तीनों हिन्दू सांसद अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications