बांग्लादेश को कूटनीतिक तमाचा! फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मोहम्मद यूनुस से मिलने से किया इनकार
Bangladesh: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, जून में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (United Nations Ocean Conference) के दौरान यूनुस और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक की योजना थी, लेकिन फ्रांसीसी सरकार ने इस बैठक के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

जानिए क्या है मामला?
यूनुस को इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस जाना था, लेकिन अब उनके फ्रांस दौरे को रद्द कर दिया गया है। यह सम्मेलन 9 जून से फ्रांस के नीस शहर में आयोजित होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले, 8 जून को राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से प्रतिभागियों के सम्मान में डिनर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए यूनुस को भी निमंत्रण मिला था। ढाका से सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस से निमंत्रण मिलने के बाद मैक्रों और यूनुस के बीच एक औपचारिक मुलाकात की भरपूर कोशिश की गईं। लेकिन पेरिस ने जवाब दिया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कई देशों ने पहले ही द्विपक्षीय बैठक की मांग की है, ऐसे में और बैठक संभव नहीं हैं।
ये भी पढ़ें Bangladesh: एक साल से पहले गिर जाएगी यूनुस की सरकार? मंत्रालयों में लड़ाई, अधिकारी भड़के
यूनुस को तगड़ा झटका
फ्रांसीसी सरकार का कहना है कि वह नीस सम्मेलन को द्विपक्षीय वार्ताओं से जोड़ना नहीं चाहती और केवल सम्मेलन के उद्देश्यों पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहती है। फ्रांस ने यह भी स्पष्ट किया कि वह चाहता है कि यूनुस सम्मेलन में भाग लें, लेकिन बैठक की कोई संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि यूनुस दुनियाभर के नेताओं से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनकी सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिले। ऐसे में वे मैक्रों से मुलाकात कर एक बड़ा संदेश देना चाहते थे, लेकिन यह प्रयास अब विफल हो गया है।
यह घटनाक्रम बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और खासकर मोहम्मद यूनुस के लिए एक बड़ी कूटनीतिक हार माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब वह अंतरराष्ट्रीय पहचान और समर्थन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें India Bangladesh: बांग्लादेश ने चिकन नेक के नाम पर दी धमकी, एक झटके में भारत ने सिखाया सबक, समझें पूरा गेम












Click it and Unblock the Notifications