Bangladesh Violence: चटगांव में भारतीय राजनयिक मिशन पर हमला, क्यों भड़क रहे भारत विरोधी प्रदर्शन?
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। राजधानी ढाका से लेकर चटगांव तक हिंसा, आगजनी और भारत विरोधी प्रदर्शनों ने पूरे देश को हिला दिया है।
हादी की मौत को लेकर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों को निशाना बनाया, बल्कि भारतीय राजनयिक मिशन और प्रमुख मीडिया संस्थानों पर भी हमले किए हैं। शरीफ उस्मान हादी की मौत की खबर फैलते ही चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर देर रात भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुट गए।

भारतीय मिशन पर पथराव, भारत विरोधी नारे
स्थानीय मीडिया BD News के मुताबिक, करीब रात 11 बजे खुलशी इलाके में स्थित भारतीय मिशन के बाहर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया और हादी की हत्या के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान शेख हसीना की अवामी लीग और भारत के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
भीड़ ने मिशन की इमारत पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस के अनुसार, एक अन्य समूह ने मिशन के गेट नंबर-2 के पास भी विरोध प्रदर्शन किया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाने की कोशिश की। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। करीब तड़के 2 बजे के आसपास सुरक्षा बलों ने इलाके पर नियंत्रण पाया।
मीडिया दफ्तर बने निशाना, पत्रकारों की जान पर बनी
हिंसा का दायरा यहीं तक सीमित नहीं रहा। राजधानी ढाका में देश के दो सबसे बड़े अखबारों-डेली स्टार और प्रथम आलो-के दफ्तरों पर भी हमले किए गए। शुक्रवार, 17 दिसंबर की तड़के इन इमारतों में आगजनी की गई, जिससे अंदर काम कर रहे पत्रकार फंस गए।
डेली स्टार के कार्यालय में हमले के दौरान करीब 25 पत्रकार अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाद में किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर इन मीडिया संस्थानों पर भारत और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का समर्थक होने का आरोप लगा रहे थे और भारत विरोधी नारे भी लगा रहे थे।
फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि शुक्रवार सुबह तक कम से कम तीन जगहों पर आगजनी की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें मीडिया संस्थानों की इमारतें भी शामिल हैं।
शेख मुजीबुर रहमान के घर पर फिर हमला
हिंसा के बीच बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान के आवास को भी एक बार फिर निशाना बनाया गया। रॉयटर्स के मुताबिक, इस ऐतिहासिक घर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। इससे पहले भी पिछले साल फरवरी और अगस्त में इस घर पर हमले हो चुके हैं। यह घटना मौजूदा अशांति के और गहराने का संकेत मानी जा रही है।
कौन था शरीफ उस्मान हादी?
32 वर्षीय शरीफ उस्मान हादी बांग्लादेश के 2024 के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के प्रमुख युवा नेताओं में से एक था। इसी आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता छोड़कर भारत जाना पड़ा था। हादी फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनाव में संसद सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।
12 दिसंबर को ढाका में एक मस्जिद से निकलते वक्त अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल हादी को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
हालात बेहद तनावपूर्ण
हादी की मौत ने पहले से अस्थिर बांग्लादेशी राजनीति में एक नया विस्फोटक मोड़ ला दिया है। भारत विरोधी नारों और भारतीय संस्थानों को निशाना बनाए जाने से दोनों देशों के रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल बांग्लादेश में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, लेकिन हिंसा थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications