धर्मनिरपेक्षता पर ब्लॉग लिखने वाले लेखक की बेरहमी से हत्या
ढाका। बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्षता पर ब्लॉग लिखने वाले लेखक अनंत रॉय की धारदार हथियार से मार-मारकर हत्या। पुलिस ने बताया कि अनंत को ब्लॉग लिखने के बाद चार लोगों ने उनका पीछा किया और उनके घर के करीब उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में अनंत की मौत हो गयी।

ढाका। बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की आजादी किस तरह से खतरे में है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ब्लॉग लिखने पर भी लोगों की हत्या हो जा रह है। धर्मनिरपेक्षता पर ब्लॉग लिखने वाले अनंत बिजॉय की धारदार हथियार से मार-मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने बताया कि अनंत को ब्लॉग लिखने के बाद चार लोगों ने उनका पीछा किया और उनके घर के करीब उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में अनंत की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी रहमतउल्ला ने कहा कि अभीतक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि हमलावर अनंत के शव को तालाब के किनारे फेंककर भाग गये। वहीं धर्मनिरपेक्षता के लेख लिखने वाले संस्था के प्रमुख इमरान सरकार ने कहा कि अनंत एक खुले विचारों वाले लेखक थे। वह बांग्लादेश और अमेरिका में चलने वाली ब्लॉगिंग साइट को चलाते थे।
वहीं इससे पहले भी ब्लॉग लिखने के चलते बांग्लादेश में कई लेखकों को कट्टरपंथियों ने मौत के घाट उतारा है। उधर बांग्लादेश में अभियक्ति की आजादी पर हमले के खिलाफ दुनिया के कई देशों ने आलोचना की है। अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता देन साकी ने कहा कि अनंत की हत्या एक कायराना हरकत है। यही नहीं यह हमला बांग्लादेश के संविधान पर हमला है।












Click it and Unblock the Notifications