UN में भारत ने कहा-मसूद अजहर को सजा दिला देने तक चैन से नहीं बैठेंगे
नई दिल्ली। आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को लेकर भारत में अपना रूख साफ कर दिया है। भारत किसी भी कीमत पर मसूद अजहर को सजा दिलाना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि जब तक वो आतंकी मसूद अजहर को सजा नहीं दिला लेता वो चैन से नहीं बैठेगा।

यूएन में भारत के प्रतिनिधि सैय्यद अकबरुद्दीन ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को सजा दिलाने के बाद ही भारत चैन की सांस लेगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यूनाइटेड नेशन भी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करेगा। उसके लिए अब वक्त कम बचा है। आपको बता दें कि मोदी के अमेरिका दौरे पर ही मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में डाला था। संयुक्त राष्ट्र ने जैश-ए-मोहम्मद पर को प्रतिबंद्ध लगा रखा है, लेकिन मसूद अजहर पर कोई बैन नहीं है। इसके लिए भारत लगातार कोशिशें कर रही है। पिछले साल भी भारत ने इसके लिए यूएन में कोशिशें की, लेकिन चीन ने दखलअंदाजी कर उसे 6 महीने के लिए रोक दिया। सिक्योरिटी काउंसिल में चीन अकेला ऐसा देश है जो लगातार भारत की इस कोशिश को बाधित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications