बाल्टीमोर पुल हादसा: शिप के टकराने की मुख्य वजह पता चल गई, पायलट की इस समझदारी के चलते बची सैंकड़ों जान

अमेरिका के बाल्टीमोर में एक जहाज के टकराने से मंगलवार रात 'फ्रांसिस स्कॉट की' पुल ढह गया था। इस हादसे के बाद 6 लोग लापता हो गए थे। इन्हें अब मृत मान लिया गया है। ये सभी वह पुल का मेंटिनेस करने वाले लोग थे।

जिस जहाज से ये हादसा हुआ है, उसका नाम डाली है, जो बाल्टीमोर से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। जहाज के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय थे और सभी सुरक्षित हैं। अब तक इस जहाज के पुल से टकराने की वजह साफ नहीं थी लेकिन अब पता चल गया है कि ऐसा क्यों हुआ?

baltimore-bridge-collapse-reason

इस हादसे की वजह बिजली आपूर्ति का ठप होना माना जा रहा है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक जहाज में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट हुआ था, जिसकी चलते जहाज पर पूरी तरह से ब्लैक आउट हो गया, इसकी वजह से पायलट का शिप से नियंत्रण खो गया।

जानकारी के मुताबिक टक्कर के कुछ सौ मीटर पहले शिप पर सिस्टम को रिस्टोर भी कर लिया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ ही सेकेंड के बाद शिप पर फिर से ब्लैक आउट हो गया। जिसके चलते पायलट का स्टियरिंग पर नियंत्रण नहीं रहा और वह टक्कर होने से नहीं रोक पाया।

क्रू ने भेज दिया अलर्ट

हालांकि इससे जुड़ी एक अच्छी बात ये रही कि जहाज के सिस्टम फेल होने से पहले क्रू ने बंदरगाह प्रशासन को चेतावनी दे दी थी, जिसके चलते समय रहते पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था।

हादसे को लेकर मैरीलैंड गवर्नर मूर ने कहा कि जहाज के खंभे से टकराने से पहले ही चालक दल द्वारा चेतावनी संदेश जारी किया गया था। इससे यातायात को पहले ही रोक लिया गया और कई लोगों की जान बचा ली गई। अगर ऐसा न हुआ होता तो लगभग ढाई किलोमीटर लंबे इस पुल पर चल रहे कई वाहन नदी में समा गए होते और ये हादसा कहीं अधिक भयानक साबित होता।

शिप में थी खराबी?

शिपिंग इंफोर्मेंशन सिस्टम इक्वासिस के मुताबिक, पिछले साल जून में शिप की मशीनरी में एक खराबी दिखी थी, लेकिन उसे ठीक कर दिया गया था। हालिया जांच में शिप में कोई कमी नहीं पाई गई थी।

पहले भी हुआ हादसे का शिकार

आपको बता दें कि जिस शिप से ये हादसा हुआ है, उसका नाम डाली है। ये जहाज बाल्टीमोर से श्रीलंका जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023 में भी ये शिप फिलीपींस के तट पर एक कंटेनर से टकरा गया था। इस घटना में फिलीपींस और चीन के एक-एक नागरिकों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+