Balen Shah Love Story: कौन हैं नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बालेन की पत्नी? कैसे परवान चढ़ा इश्क-कितने बच्चे?
Balen Shah Sabeena Kafle Love Story: नेपाल की राजनीति में जेन-जेड की क्रांति ने पूरा देश हिला दिया। भ्रष्टाचार, अराजकता और पुरानी सियासी व्यवस्था के खिलाफ युवाओं के उग्र प्रदर्शनों ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। इसी उथल-पुथल के बीच काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह (बालेन्द्र शाह) अब नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने आज दोपहर 12:34 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 35 वर्षीय बालेन नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उनके ठीक पीछे खड़ी उनकी पत्नी सबीना काफले पर सबकी नजरें टिक गईं। आइए जानते हैं इस पावर कपल की दिलचस्प प्रेम कहानी, एक रैपर-इंजीनियर और एक कवयित्री-लेखिका का प्यार, जो कविताओं और साझा सपनों से परवान चढ़ा...

Who Is Balen Shah : रैपर से मेयर तक का सफर, जेन-जेड का नया हीरो
बालेन शाह (Balen Shah), जिनका असली नाम बालेन शाह ही है, का जन्म 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू (Kathmandu) के नरदेवी में हुआ। मधेसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बालेन के पिता डॉ. राम नारायण शाह आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं, और दादा मुन्नीलाल साह महोत्तरी जिले के थे। 1980 के दशक में परिवार काठमांडू आया, और बालेन का बड़ा भाई कौशलेन्द्र शाह है। 165 सेमी लंबे बालेन ने व्हाइट हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में बीई किया, फिर कर्नाटक के विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से एमटेक (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग)। लेकिन सियासत में कदम रखने से पहले वो रैपर थे - रॉ बार्ज सीजन II के विजेता, जिनके 25 से ज्यादा गाने रिलीज हुए। पहला गाना 'सड़क बालक' था।

2022 में बालेन ने काठमांडू मेयर चुनाव लड़ा और स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। बालेन की सादगी और युवा मुद्दों पर फोकस ने उन्हें जेन-जेड का हीरो बना दिया। लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है- पत्नी सबीना काफले के साथ प्रेम - एक रैपर और लेखिका का इश्क, जो कविताओं से शुरू हुआ!
Who Is Sabeena Kafle: कौन हैं सबीना काफले? लेखिका की दुनिया में छिपी एक रोमांटिक आत्मा
सबीना काफले, बालेन की जीवनसाथी, मोरंग जिले के उरलाबारी की रहने वाली हैं। 1995 में जन्मीं सबीना 30 साल की हैं। नोबेल कॉलेज से पब्लिक हेल्थ में ग्रेजुएट, वो दीप लता नाम से लेखिका हैं। 'दीपलता' नामक उपन्यास लिख चुकी हैं, जो एक प्रेम कहानी पर आधारित है। सबीना सोशल मीडिया पर प्रेम कविताएं शेयर करती हैं, जो बालेन के दिल को छू गईं। सबीना मॉडल नहीं हैं, लेकिन एक फैशन शो में दिखीं, जहां उनकी सादगी ने सबको प्रभावित किया। वो बालेन की सबसे बड़ी ताकत हैं - एक लेखिका, जो शब्दों से इश्क बुनती हैं।

Sabeena Kafle Balen Marriage- बालेन-सबीना का इश्क: कविताओं से शुरू, शादी तक का रोमांटिक सफर
बालेन और सबीना की प्रेम कहानी किसी उपन्यास से कम नहीं। बालेन सबीना की 'दीप लता' किताब और सोशल मीडिया पर शेयर की गई प्रेम कविताओं के दीवाने हो गए। एक रैपर, जो गीतों से दुनिया को हिलाता था, एक लेखिका के शब्दों में खो गया। बालेन ने बताया, 'सबीना की कविताएं मेरे दिल को छू गईं। वो शब्दों से इश्क बुनती हैं, मैं गीतों से। हमारा मिलन किस्मत था।'

- पहली मुलाकात: 2017 में एक साहित्यिक कार्यक्रम में बालेन ने सबीना को देखा। सबीना की सादगी और उनकी कविताओं ने बालेन को आकर्षित किया। धीरे-धीरे बातें बढ़ीं, और इश्क परवान चढ़ा। फरवरी 2018 (नेपाली कैलेंडर फाल्गुन 2074) में मोरंग के उरलाबारी में सादगी भरी शादी हुई। सिर्फ करीबी रिश्तेदारों के बीच। बालेन ने कहा, 'सबीना मेरी ताकत हैं। वो मेरी कविताएं हैं।'

Balen Shah Sabeena Kafle Honeymoon: कहां मनाया बालेन और सबीना ने हनीमून?
2023 में बालेन सबीना को बाली की रोमांटिक ट्रिप पर ले गए। सबीना ने तस्वीरें शेयर कीं, कैप्शन में लिखा, 'मेरा साथी, मेरा इश्क।' बालेन-सबीना ने 3 सितंबर 2023 को एक बेटी को जन्म दिया। जुड़वां बच्चे की अफवाहें थीं, लेकिन सिर्फ एक बेटी है। नाम गोपनीय रखा गया। सबीना ने बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कीं, कैप्शन में लिखा, 'हमारा छोटा सा सपना।'

GenZ Protest Balen Shah Role- जेन-जेड क्रांति में बालेन: मसीहा बने मेयर, सबीना का साथ
2022 में बालेन ने काठमांडू मेयर चुनाव जीता, और अब जेन-जेड के हीरो हैं। बालेन कंसल्टिंग एंड कंस्ट्रक्शन के मालिक बालेन की संपत्ति 55 मिलियन NPR है। लेकिन उनकी जिंदगी का केंद्र सबीना और बेटी हैं।
बालेन शाह और सबीना काफले की प्रेम कहानी कविताओं से शुरू होकर शादी और बेटी तक पहुंची। 2018 में सादगी से बंधा ये बंधन आज भी मजबूत है। जेन-जेड क्रांति में बालेन मसीहा बने, लेकिन सबीना की सादगी उनके दिल की धड़कन है। सवाल ये है - क्या ये प्रेम जोड़ा नेपाल के बदलते दौर में नई उम्मीद बनेगा? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं....
ये भी पढ़ें- कितनी संपत्ती के मालिक हैं बालेन शाह? ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल के अंतरिम पीएम बनाने की उठी मांग












Click it and Unblock the Notifications