Balasore Train Accident: ट्रेन हादसे पर जो बाइडेन ने जाहिर किया दुख
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के साथ हमारी संवेदना है। इस हादसे से काफी व्यथित हूं।

Balasore Train Accident: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को हुए भीषण रेल हादसे पर दुख जाहिर किया है। जो बाइडेन ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि इसे मैं बहुत व्यथित हूं। बता दें कि ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में 288 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
बता दें कि ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसमे तकरीबन 288 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 1100 लोग घायल हैं। इस हादसे पर जो बाइडेन की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन और मैं भारत में ट्रेन हादसे से व्यथित हैं। जिन लोगों ने इस हादसे में अपनों को गंवाया है उनके प्रति हम अपनी संवेदना जाहिर करते हैं।
जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच काफी गहरे और मजबूत संबंध हैं। दोनों देशों के परिवार आपस में संस्कृति को साझा करते हैं, जो दोनों राष्ट्रों को एकजुट करते हैं। पूरे अमेरिका के लोग भारत के साथ अपना दुख साझा कर रहे हैं। हम भारत के लोगों के साथ अपनी संवेदना जाहिर करते हैं।
बता दें कि बालासोर हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राहत-बचाव कार्य में जुटे जवानों की सराहना की।
उन्होंने ट्वीट करके रेलवे, एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ सहित स्थानीय पुलिस अधिकारियों, पुलिस, अग्निशमन सहित तमाम लोगों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आपके इस समर्पण पर गर्व है।
बालासोर हादसे के बाद ट्रैक को बहाल किए जाने का काम जारी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि मरम्मत का कार्य जारी है। मौके पर टीम मौजूद है, वह लगातार काम कर रही है। जल्द से जल्द सेवाओं को बहाल किए जाने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications