ट्रंप ने व्हाइट हाउस से देखा बगदादी का अंत, बोले- सब एक फिल्म जैसा लग रहा था

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बड़ा एलान कर पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएल/आईएसआईएस का नेता अबु बकर अल बगदादी अमेरिकी सेना के स्पेशल ऑपरेशन में मारा गया है।

Donald Trump

Recommended Video

    Abu bakr al baghdadi का खात्मा, अमेरिकी सेना ने ऐसे किया The End। वनइंडिया हिंदी

    ट्रंप ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वह सिचुएशन रूम से पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे थे और उन्हें ये सब एक फिल्म देखने जैसा लग रहा था। व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि शनिवार की रात अमेरिकी सेना ने सीरिया में एक ऑपरेशन किया था, जिसमें बगदादी ने खुद को आत्मघाती जैकेट से उड़ा लिया।

    बगदादी ने अपने बच्चों को भी उड़ाया

    बगदादी ने अपने बच्चों को भी उड़ाया

    ट्रंप ने कहा कि 'बगदादी ने खुद के साथ अपने तीन बच्चों और कुछ अनुयायियों को भी उड़ा लिया है। वह कुत्ते की तरह मरा है। वह कायर की तरह मरा है। वह एक बीमार और अभावग्रस्त आदमी था और अब वह चला गया है।' ट्रंप ने इस दौरान कहा कि ऑपरेशन में किसी भी अमेरिकी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बगदादी के कुछ अनुयायियों को पकड़ा भी गया है।

    संवेदनशील जानकारियां और चीजें मिली हैं

    संवेदनशील जानकारियां और चीजें मिली हैं

    ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन से अमरीकी सेना को 'बहुत सी संवेदनशील जानकारियां और चीजें' मिली हैं। उन्होंने ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए रूस, तुर्की और सीरिया का शुक्रिया भी अदा किया है। ट्रंप ने कहा कि बगदादी की मौत हो चुकी है। वह इस्लामिक स्टेट का संस्थापक था। जो दुनिया का सबसे हिंसक और क्रूर संगठन है। अमेरीका कई सालों से उसकी खोज कर रहा था।

    सब एक फिल्म की तरह लग रहा था

    सब एक फिल्म की तरह लग रहा था

    ट्रंप ने आगे कहा कि वह इस ऑपरेशन को व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम से देख रहे थे। उन्होंने कहा, 'क्योंकि वो लाइव चल रहा था, जैसे आप एक फिल्म देख रहे हैं।' ट्रंप के लिए बगदादी की मौत एक सफल विदेश नीति हो सकती है। क्योंकि महाभियोग के चलते राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए ट्रंप को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आठ हेलिकॉप्टर से शुरू हुआ ये ऑपरेशन दो घंटे में ही खत्म हो गया, जब बगदादी ने खुद को उड़ा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+