Baba Vanga Prediction: 2026 बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियों की ओर बढ़ रहा है? क्यों हो रही है चर्चा
Baba Vanga Prediction 2026: नए साल 2026 की शुरुआत अभी ठीक से हुई भी नहीं थी कि यूरोप के शांत माने जाने वाले देश स्विट्जरलैंड से एक भयावह खबर सामने आ गई। लग्जरी स्की रिजार्ट के लिए मशहूर क्रैन्स मोंटाना शहर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बीच एक बार में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह धमाका ऐसे समय पर हुआ, जब बार में नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ मौजूद थी।
इस घटना ने न सिर्फ यूरोप बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या साल के पहले ही दिन हुआ यह धमाका महज एक हादसा है या फिर किसी बड़े अनहोनी की आहट। इसी के साथ एक बार फिर बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 को लेकर की गई डरावनी भविष्यवाणियां चर्चा में आ गई हैं।

🟡स्विट्जरलैंड ब्लास्ट: जश्न में मातम कैसे बदला
स्विस पुलिस के मुताबिक यह धमाका देर रात करीब 1:30 बजे 'ले कॉन्स्टेलेशन' नाम के एक लोकप्रिय बार में हुआ। बार की क्षमता करीब 400 लोगों की थी, हालांकि धमाके के वक्त यहां लगभग 100 लोग मौजूद थे। धमाके के बाद पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
वालिस कैंटन पुलिस के प्रवक्ता गेटन लैथियन ने बताया कि धमाके की वजह फिलहाल साफ नहीं है। शुरुआती जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा। क्रैन्स मोंटाना ब्रिटिश टूरिस्ट्स के बीच काफी लोकप्रिय है और कुछ ही हफ्तों बाद यहां FIS वर्ल्ड कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन होने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
🟡2026 और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां क्यों डराती हैं?
नए साल के पहले दिन हुई इस घटना के बाद बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का जिक्र तेज हो गया है। बाबा वेंगा, जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है, ने साल 2026 को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए थे।
बुल्गारिया में 1911 में जन्मी बाबा वेंगा ने कम उम्र में ही अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। कहा जाता है कि इसके बाद उनमें भविष्य देखने की क्षमता विकसित हुई। सोवियत संघ का विघटन, 9/11 हमला और कई वैश्विक घटनाओं को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणियों को सच होने का दावा किया जाता है।
🟡तीसरे विश्व युद्ध की आशंका
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी तीसरे विश्व युद्ध को लेकर थी। उनके अनुसार 2026 में दुनिया के पूर्वी हिस्से से एक बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। उन्होंने दावा किया था कि इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी देशों पर पड़ेगा और वैश्विक शक्ति संतुलन पूरी तरह बदल सकता है। रूस-अमेरिका तनाव, चीन-ताइवान विवाद और यूरोप में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए लोग इन दावों को मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं।
🟡पुतिन के पतन और रूस में नए नेता की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि 2026 में रूस में एक नए नेता का उदय होगा और व्लादिमीर पुतिन का प्रभाव खत्म हो सकता है। इस नए नेता को उन्होंने एक शक्तिशाली गुरु की तरह बताया था। अगर ऐसा होता है तो इसका असर यूक्रेन युद्ध और वैश्विक राजनीति पर पड़ना तय माना जा रहा है।
🟡प्राकृतिक आपदाओं का खतरनाक दौर
बाबा वेंगा के अनुसार 2026 प्राकृतिक आपदाओं से भरा साल हो सकता है। भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, बाढ़ और अत्यधिक बारिश जैसी घटनाएं पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। जलवायु परिवर्तन के मौजूदा संकेतों को देखते हुए यह भविष्यवाणी लोगों को और ज्यादा डराने लगी है।
🟡AI, एलियंस और इंसान की सीमाएं
बाबा वेंगा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भी चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि AI इतना ताकतवर हो जाएगा कि इंसान उसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर पाएगा। मशीनें खुद फैसले लेने लगेंगी, जिससे नैतिक और सामाजिक संकट पैदा हो सकता है।
इतना ही नहीं, उन्होंने 2026 में इंसानों और एलियंस के बीच संपर्क होने की भी भविष्यवाणी की थी। उनके अनुसार यह संपर्क मानवता के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ होगा, जो संकट या तबाही का कारण भी बन सकता है।
डिस्क्लेमर
यह लेख बाबा वेंगा से जुड़ी सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही भविष्यवाणियों पर आधारित है। इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। स्विट्जरलैंड ब्लास्ट और भविष्यवाणियों के बीच संबंध महज संयोग भी हो सकता है। पाठकों से अपील है कि वे ऐसी खबरों को सूचना के रूप में लें, न कि निश्चित भविष्य के रूप में।












Click it and Unblock the Notifications