मोदी-योगी के फैन बने पाकिस्तानी...अयोध्या में भव्य मस्जिद बनने की खबर पर खुशी से फूले नहीं समा रहे लोग
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। राममंदिर के अलावा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मस्जिद भी बनने जा रही है। इस मस्जिद की बुनियाद मक्का के पवित्र काबा में नमाज पढ़ाने वाले इमाम-ए-हरम रखेंगे। इस बात को सुनकर पाकिस्तानी जनता खुशी से फूले नहीं समा रही है।
पाकिस्तान के लोग इस बात को लेकर खुश हैं कि अयोध्या में भारत की सबसे बड़ी मस्जिद बनने जा रही है। अयोध्या में बनने वाली इस मस्जिद का नाम मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला होगा। इस मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी, जो 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी होगी।

अगले साल साल मई में मस्जिद के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। अयोध्या में बनने जा रही इस भव्य मस्जिद को लेकर पाकिस्तान के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भारत और उत्तर प्रदेश की सरकार को सराहा है।
रियल एंटरटेनमेंट नामक एक यूट्यूब चैनल पर एक पाकिस्तानी युवक आबिद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश में है। दिलचस्प बात यह है कि वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनको लेकर कहा जाता है कि वह सिर्फ हिंदुओं को प्रमोट करते हैं, हिन्दू कल्चर की बात करते हैं और उन्हीं के स्टेट में ये मस्जिद बनने जा रहा है।
पाकिस्तानी युवक ने आगे कि उन पर मुस्लिम विरोधी होने का ठप्पा लगा है, लेकिन उनके राज में देश की सबसे बड़ी मस्जिद बना दुनिया भर को अच्छा सन्देश देना चाह रहा है। यूट्यूब एक अन्य वायरल वीडियो में एक अन्य पाकिस्तानी युवक कहता है कि पाकिस्तान में दावा किया जाता है कि भारत एक इस्लाम विरोधी देश है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।
भारत से पाक को लेनी चाहिए सीख
युवक ने कहा कि पाकिस्तान को भारत से सीखना चाहिए और अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को सम्मान देना चाहिए। युवक ने कहा कि हमारे यहां जैन मंदिर था जिसे हमारे लोगों ने बर्बाद कर दिया। हमारी सरकार चाहती तो उसे फिर से बनवा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
एक अन्य यूट्यूब चैनल पीपल टीवी पर पाकिस्तानी शख्स जुल्करनैन ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद बना रहे हैं, वो ये दुनिया को दिखा रहे हैं कि उनके यहां सब मजहब का सम्मान है।
मोदी-योगी ने जीता दिल
जुल्करनैन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल जीतने का काम किया है। उन लोगों ने बढ़ चढ़कर मस्जिद के बनाए जाने में मदद करने का काम किया है।
जुल्करनैन ने आगे कहा, पाकिस्तान की मस्जिदों का हाल देखें, इन्होंने पहले से बने मस्जिदों को भी बेहाल कर रखा है। इतना ही नहीं आप ये भी ध्यान रखें कि अगर यहां एक बड़ा मंदिर बन रहा होता तो लोगों के पेट में दर्द हो जाता।
पाकिस्तान में भी होनी चाहिए पहल
जुल्करनैन ने कहा कि यहां कितनी पुराने-पुराने मंदिर पाकिस्तान के अंदर हैं, उनको धरोहर की तरह रखना चाहिए लेकिन सब पर अवैध कब्जे हो गए हैं। हमारी सरकार में बैठे लोगों का ध्यान तो ओसामा से लेकर दाऊद तक दहशतगर्द पालने पर है। जिनके नाम पर दुनिया से डॉलर ले सकें। वहीं भारत की सरकार अपनी इकॉनमी संवार रही है। वो चांद पर जाने के अपने मिशन चला रही है।
इस्लाम की बढ़ेगी इज्जत
सना अजमद यू ट्यूब चैनल पर एक शख्स ने अयोध्या में मस्जिद बनने की खबरों पर एक शख्स ने कहा कि मुझे तो सच में इस बात पर अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि हिन्दुस्तान में ऐसा हो रहा है। ये सचमुच अच्छी बात है। भारत में इतनी बड़ी मस्जिद बनने से मुस्लमानों की इज्जत बढ़ेगी। इस्लाम का नाम बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications