Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार

Ayatollah Ali Khamenei Daughter: ईरान की राजनीति और पश्चिम एशिया की भू-राजनीति उस समय हिल गई, जब 28 फरवरी 2026 की रात तेहरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर सामने आई।

हमले में खामेनेई के बेटी-दामाद,बहू-पोती समेत परिवार के कुछ सदस्य मारे गए। घटना के दो दिन बाद 2 मार्च को खबर आई कि खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्ते बाघेरजादेह की भी मौत हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं खामेनेई की बेटियां कौन हैं, उनके पति क्या करते हैं और उनका परिवार कहां है।

Ayatollah Ali Khamenei Daughter

▶️ कौन थीं खामेनेई की बेटियां? (Khamenei Daughters)

अयातुल्ला खामेनेई की दो बेटियां हैं- बोशरा खामेनेई और हुदा खामेनेई। दोनों ही सार्वजनिक जीवन से लगभग दूर रही हैं। ईरान के राजनीतिक परिवारों के विपरीत, खामेनेई का परिवार हमेशा निजी दायरे में रहा। न सार्वजनिक कार्यक्रमों में नियमित उपस्थिति, न मीडिया इंटरव्यू-इस वजह से उनके बारे में जानकारी सीमित है।

Boshra Khamenei: बोशरा खामेनेई और उनके पति

बोशरा खामेनेई अयातुल्ला खामेनेई की बड़ी बेटी हैं। बोशरा खामेनेई की शादी वरिष्ठ धर्मगुरु मोहम्मद मोहम्मदी गोलपायगानी से हुई है, जो ईरान के धार्मिक प्रतिष्ठान में प्रभावशाली माने जाते हैं। पति मोहम्मद मोहम्मदी गोलपायगानी ईरान के धार्मिक प्रतिष्ठान में वरिष्ठ क्लेरिक (धार्मिक विद्वान) के परिवार से हैं। हालांकि बोशरा और मोहम्मद मोहम्मदी के बच्चों के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है और परिवार ने इसे निजी रखा है।

Hoda Khamenei: हुदा खामेनेई और उनके पति

हुदा खामेनेई , अयातुल्ला खामेनेई की छोटी बेटी है। हुदा खामेनेई की शादी मेसबाह अल-होडा बाघेरी कानी से हुई थी। तेहरान सिटी काउंसिल के सदस्य मेयसाम मोजफ्फर ने दावा किया कि बाघेरी कानी और उनकी पत्नी जहरा हद्दाद आदेल हमले में मारे गए। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि खामेनेई की एक बेटी और पोती भी हताहत हुईं, लेकिन किस बेटी की मौत हुई, इस पर स्पष्टता अब तक नहीं है।

Khamenei Daughters

▶️ खामेनेई फैमिली ट्री टेबल (Ayatollah Ali Khamenei Family Deatils)

नाम संबंध पेशा / भूमिका स्थिति (रिपोर्ट्स के अनुसार)
अयातुल्ला अली खामेनेई सर्वोच्च नेता धार्मिक व राजनीतिक नेता हमले में मौत की खबर
मंसूरेह खोजस्ते बाघेरजादेह पत्नी निजी जीवन हमले के बाद निधन
मुस्तफा बेटा धार्मिक गतिविधियां जानकारी अस्पष्ट
मोजतबा बेटा धर्मगुरु, संभावित उत्तराधिकारी जीवित
मसूद बेटा निजी जीवन जानकारी सीमित
मेसम बेटा निजी जीवन जानकारी सीमित
बोशरा बेटी सार्वजनिक जीवन से दूर स्थिति अस्पष्ट
हुदा बेटी सार्वजनिक जीवन से दूर हमले से जुड़ी खबरें

▶️ खामेनेई के कितने बच्चे थे? (Khamenei Family Details)

  • खामेनेई और उनकी पत्नी मंसूरेह खोजस्ते बाघेरजादेह की शादी 1965 में हुई थी। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं।
  • मुस्तफा खामेनेई (Mostafa), मोजतबा खामेनेई (Mojtaba), मसूद खामेनेई (Masoud) और मेयसाम खामेनेई (Meysam)।
  • खामेनेई की दो बेटियों के नाम हैं- बोशरा और हुदा

सबसे चर्चित बेटे मोजतबा खामेनेई रहे हैं, जिन्हें लंबे समय तक संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था। हालांकि ताजा घटनाक्रम के बाद ईरान की लीडरशिप काउंसिल में अलीरेजा अराफी की नियुक्ति की खबरें सामने आई हैं।

▶️ Who was Khamenei Wife: कौन थीं मंसूरेह खोजस्ते बाघेरजादेह?

मंसूरेह का जन्म 1947 में मशहद के एक धार्मिक परिवार में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद इस्माइल खोजस्ते बगेरजादेह मशहद के जाने-माने कारोबारी थे। उनके भाई हसन खोजस्ते बगेरजादेह ईरान के सरकारी प्रसारण तंत्र में वरिष्ठ पद पर रह चुके हैं। खबरों के मुताबिक 2 मार्च को हमले के दो दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने कहा कि वह हमले के बाद "शहीद" हो गईं।

खामेनेई का पूरा परिवार बहुत निजी रहा है -वे सार्वजनिक घटनाओं में बहुत कम दिखाई देते हैं और मीडिया में उनके बारे में विवरण बहुत सीमित है। यह जानकर कि उनकी दोनों बेटियाँ और उनके पति सार्वजनिक प्रतिष्ठा में नहीं आईं, इससे पता चलता है कि परिवार ने व्यक्तिगत जीवन को हमेशा राजनीति से अलग रखा है

Khamenei Daughters

▶️ हमले की रात क्या हुआ? (Tehran Airstrikes)

1 मार्च की सुबह ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान समेत 20 से अधिक प्रांतों में भारी बमबारी हुई। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के प्रतिनिधि मोजतबा खालिदी के अनुसार कम से कम 201 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी दावा किया कि इस हमले में ईरान के कई शीर्ष अधिकारी मारे गए।

ईरान के सरकारी प्रसारक Islamic Republic of Iran Broadcasting ने बाद में घोषणा की कि सर्वोच्च नेता "शहीद" हो गए हैं और देश में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संयुक्त ऑपरेशन का दावा किया, जबकि इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने कहा कि खामेनेई की मौत के "कई संकेत" हैं।

▶️ अब भी अनिश्चितता क्यों? (Uncertainty Over Reports)

हमले की भयावहता के बावजूद अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि खामेनेई की किस बेटी की मौत हुई। शुरुआती दावों और आधिकारिक पुष्टि के बीच अंतर बना हुआ है। यही वजह है कि यह सवाल अब भी हवा में है-क्या सच में उनकी बेटी और पोती इस हमले में मारी गईं, या यह युद्धकालीन सूचनाओं की उलझन है।

पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच एक बात साफ है-यह हमला सिर्फ राजनीतिक नेतृत्व पर नहीं, बल्कि एक परिवार की निजी दुनिया पर भी गहरा असर छोड़ गया है। और जब तक स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, खामेनेई परिवार की असली स्थिति रहस्य बनी रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+