Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जूलियन असांज की जेल में होगी शादी, अधिकारियों ने दी इजाज़त

जूलियन असांज और स्टेला मॉरिस
PA Media
जूलियन असांज और स्टेला मॉरिस

बीबीसी को मिली जानकारी के अनुसार विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को अपनी पार्टनर स्टेला मॉरिस से ब्रिटेन में लंदन स्थित बेलमार्श जेल में शादी करने की इजाज़त मिल गई है.

असांज और स्टेला के गैब्रिएल और मार्क्स नाम के दो बच्चे हैं. स्टेला का कहना है कि दोनों का जन्म असांज के इक्वाडोर के दूतावास में साथ रहने के दौरान हुआ था.

जेल अधिकारियों ने कहा है कि "नियमों के अनुसार ही जेल गवर्नर ने असांज की अर्ज़ी पर विचार किया है."

जेल के प्रवक्ता ने कहा है, "हमें जूलियन असांज की अर्ज़ी मिली थी और जैसे किसी आम कैदी की अर्जी पर विचार किया जाता है उसी प्रकार से उनकी अर्ज़ी पर भी विचार किया गया."

स्टेला मॉरिस ने समाचार एजेंसी प्रेस असोसिएशन से कहा है कि उन्हें "उम्मीद है कि उनकी शादी के मामले में अब और हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा."

मैरेज्स एक्ट 1983 के तहत कैदियों को जेल में ही शादी करने की इजाज़त मिल सकती है बशर्ते शादी का पूरा खर्च वो खुद उठाएं.

स्टेला मॉरिस
PA Media
स्टेला मॉरिस

दक्षिण अफ्रीका में जन्मी वकील स्टेला मॉरिस ने बीते साल मेल ऑनलाइन को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि 2015 से असांज के साथ उनके संबंध हैं और वो अपने दोनों बच्चों को अकेले पाल रही हैं.

विकिलीक्स के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो संदेश में स्टेला ने कहा था कि असांज से उनकी पहली 2011 में हुई थी जब वो विकिलीक्स के लीगल टीम का हिस्सा बनी थीं.

मॉरिस का कहना था कि वो दूतावास में रोज़ाना असांज से मिलने जाती थीं और इस दौरान वो "असांज को बहुत अच्छे से जानने लगी थीं".

2015 में दोनों को प्यार हो गया जिसके बाद दो साल बाद दोनों ने सगाई कर ली थी.

स्टेला का कहना था कि जुलियन असांज ने वीडियो लिंक के ज़रिए दोनों बच्चों के जन्म को देखा था जिसके बाद वो बच्चों को असाज से मिलाने के लिए उन्हें लेकर दूतावास भी गई थीं.

50 साल के असांज पर जासूसी के आरोप हैं वो अपने अमेरिका प्रत्यर्पण से जुड़ा मामला लड़ रहे हैं.

अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ युद्ध से जुड़े हजारों लीक्ड दस्तावेजों के विकीलीक्स पर छपने के बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने और छापने की साजिश के आरोप में अमेरिका असांज पर मामला चलाना चाहता है.

अप्रैल 2010 को जो जानकारी विकिलीक्स पर छपी थी उसमें इराक़ में एक हेलीकॉप्टर से अमेरिकी सैनिकों के आम नागरिकों को गोली मारने का फुटेज शामिल था.

जूलियन असांज
Reuters
जूलियन असांज

असांज ने 2012 में स्वीडन में एक यौन अपराध मामले में प्रत्यर्पण से बचने के लिए लंदन में मौजूद इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले ली. वो मामला अब ख़त्म हो गया है. वो खुद पर लगे यौन अपराध के आरोपों से इनकार करते रहे हैं.

जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में असांज को 2019 में इक्वाडोर के दूतावास से जबरन निकाला गया था जिसके बाद उन्हें बेलमार्श जेल में रखा गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+