ISIS की दलदल में फंसकर प्रेगनेंट हो गईं 'पोस्टर गर्ल्स', वापस आना चाहती हैं घर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकवादियों के साथ सीरिया में चल रहे जिहाद में शामिल होने गईं ऑस्ट्रिया की दो टीनएज लडकियां अब उस दलदल से निकलकर घर लौटना चाहती हैं। जी हां जिहाद की पोस्टर गर्ल बन चुकी ये दोनों लड़कियां अब प्रेगनेंट हैं और इनका नए लाइफ स्टाइल से मोह भंग हो चुका है। इन लड़कियों का कहना है कि आतंकवादियों का साथ देकर इन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। इस संबंध में ऑस्ट्रिया सरकार का कहना है अब इनका वापस लौटना मुमकिन नहीं है।

इन लड़कियों ने जब घर छोड़ा था, तो पैरंट्स के लिए नोट छोड़ दिया था। इसमें लिखा था- हमारी तलाश मत करना। हम अल्लाह के लिए काम करेंगी और उनके लिए मर मिट जाएंगी। बताया जाता है कि सीरिया पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय लड़ाकों से शादी कर ली थी और अब वे प्रेगनेंट हैं। ऑस्ट्रिया पुलिस का कहना है कि लड़कियों के सोशल मीडिया अकाउंट को आईएसआईएस के जिहादियों ने अपने कब्जे में ले लिया था और अपनी मर्जी से चीजें पोस्ट कर रहे थे। वे इन लड़कियों के लाइफ स्टाइल का का जिक्र करके और लड़कियों को भी सीरिया आने के लिए प्रेरित कर रहे थे। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक लड़कियां इस वक्त आईएसआईएस के रक्का में हैं और उनकी शादी चेचेन लड़ाकों से हुई है और प्रेगनेंट हैं।












Click it and Unblock the Notifications