3 महीने तक कुत्ते के साथ समुद्र में फंसा रहा शख्स, कच्ची मछलियां और बारिश का पानी पीकर जिंदा रहा, ऐसे बची जान

आपने हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की साल 2000 में रिलीज हुई कास्ट अवे जरूर देखी होगी। जिसमें एक शख्स हादसे का शिकार हो जाता है और बीच समंदर में फंस जाता है। उसके पास न भूख मिटाने के लिए खाना है, और न ही ढंग के कोई कपड़े हैं।

उसके पास है तो ढेर सारा हौसला और वापसी की एक उम्मीद। और इसी के सहारे वह किरदार लंबे वक्त तक समंदर में सर्वाइव कर पाता है और आखिरकार वहां से निकल पाता है। हालांकि ये एक फिल्मी कहानी जरूर है मगर ये एक सच्ची घटना पर आधारित है।

man with dog survive 3 months at sea

एक ऐसा ही मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है। प्रशांत महासागर में लगभग 3 महीने से फंसे रहने के सिडनी निवासी टिम शैडॉक और उनके पालतू कुत्ता बेला को रेस्क्यू किया गया है।

टिम शेडोग अपने कुत्ते बेला के साथ अप्रैल में मैक्सिको के ला पाज से 6,000 किमी से अधिक की दूरी पर स्थित फ्रेंच पोलिनेशिया की ट्रिप पर निकले थे। इसी दौरान शैडॉक एक भयंकर तूफान में फंस गए जिसके बाद उनकी नाव क्षतिग्रस्त हो गई।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जुलाई को मैक्सिकन मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर की निगरानी कर रहे एक हेलीकॉप्टर द्वारा उन्हें देख जाने के बाद उन्हें बचाया जा सका।

इतने लंबे वक्त तक समंदर में रहने के कारण शैडॉक काफी दुबले हो गए। उनकी दाढ़ी काफी बढ़ गई, जिससे वह पहचान में ही नहीं आ रहे थे।

शैडॉक दो महीने तक कच्ची मछली खाकर, बारिश का पानी पीकर और छोटे बर्तन में एक छतरी के नीचे सूरज से छिपकर जीवित रहे। शैडोक का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा है कि उनकी सेहत अब ठीक है।

शैडॉक ने कहा, "मैं समुद्र में बहुत कठिन परीक्षा से गुज़रा हूं। मुझे बस आराम और अच्छे भोजन की जरूरत है क्योंकि मैं लंबे समय से समुद्र में अकेला हूं... मुझे लंबे समय से पर्याप्त भोजन नहीं मिला है। मेरे पास बहुत अच्छी दवा है, मेरी बहुत अच्छी देखभाल की जा रही है।"

जानकारी के मुताबिक, शैडॉक उनका कुत्ता बेला को दूसरी नाव से वापस मेक्सिको ले जाया जा रहा है। वहां उनका दोबारा से मेडिकल टेस्ट और जरूरत पड़ने पर अधिक उपचार भी किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में समुद्र से जुड़े मामलों की जानकारी रखने वाले प्रोफेसर माइक टिपटन ने कहा है कि 2 महीने से भी अधिक समय तक समुद्र में रहकर जिंदा लौटना केवल किस्मत की बात नहीं है, ये उनकी स्किल का भी नतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+