ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पर दो व्यक्तियों पर चाकू से हमला, हमलावर भी घायल
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबन में एक व्यक्ति ने दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया है। जिस समय हमलावर दो पुलिस ऑफिसर्स पर हमले की तरफ बढ़ रहा था, उसी समय उसे गोली मार दी गई। हमलावर अभी घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्टोरिया राज्य पुलिस का कहना है कि शुरुआत में उन्हें एक कार में आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल की तरफ भाग रहे थे। पुलिस का कहना है कि हमलावर की हालत गंभीर है और वह हिरासत में है। दो और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।













Click it and Unblock the Notifications