ऑस्ट्रेलिया में 3 साल का कंगारू हुआ खूंखार, 77 साल के मालिक की ले ली जान

नई दिल्ली, 13 सितंबर : खतरनाक जानवरों को पालतू बनाकर उन्हें अपने साथ रखने का शौक लोगों को भारी पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में जंगली कंगारू ने 77 साल के एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, शख्स ने जंगली कंगारू को पालतू जानवर के रूप में अपने पास रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति का शव पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रेडमंड के कम आबादी वाले दक्षिणी शहर में एक प्रॉपर्टी में पड़ा मिला। राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "ऐसा माना जा रहा है कि व्यक्ति पर दिन में कंगारू ने हमला किया था।"

3 साल के कंगारू को पालतू जानवर के तौर पर रखा था

3 साल के कंगारू को पालतू जानवर के तौर पर रखा था

पुलिस के मुताबिक, रेडमाउंट, साउथ पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले पीटर एडेस (77) ने अपने घर में 3 साल के कंगारू को पालतू जानवर के तौर पर रखा है। कंगारू ने पीटर के पैर और शरीर पर कई हमले किए थे, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर तड़प रहे थे। एक रिश्तेदार ने पीटर को उनकी संपत्ति पर "गंभीर चोटों" के साथ पाया, जो पर्थ से लगभग 250 मील दक्षिण-पूर्व में एक अर्ध-ग्रामीण क्षेत्र है। रिश्तेदार ने पहले पुलिस और मेडिकल टीम को सूचना दी।

शव के पास ही खड़ा था कंगारू, पुलिस को मारनी पड़ी गोली

शव के पास ही खड़ा था कंगारू, पुलिस को मारनी पड़ी गोली

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "जहां पर व्यक्ति का शव था ठीक उसी जगह एक कंगारू भी खड़ा था। वह कंगारू एम्बुलेंस के कर्मचारियों को व्यक्ति के नजदीक पहुंचने से रोक रहा था।" पुलिस ने कहा कि उन्हें जानवर को गोली मारकर मारना था, क्योंकि यह इमरजेंसी कर्मचारियों के लिए एक खतरा पैदा कर रहा था।''

1936 में कंगारू के हमले से गई थी एक व्यक्ति की जान

1936 में कंगारू के हमले से गई थी एक व्यक्ति की जान


बता दें, कंगारू को एक जंगली जानवर माना जाता है, इसके बावजूद पीटर ने उसे पालतू जानवर के रूप में रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि अभी तक कंगारू की प्रजाति की पहचान नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, कंगारू द्वारा आखिरी घातक हमला 1936 में सामने आया था। उस घटना में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की जान चली गई थी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+