पेशी के लिए अदालत पहुंचा था कपल, कोर्ट रूम में ही बनाए 3 बार फिजिकल रिलेशन, भड़के जज

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों के जाने के बाद उन्होंने संभोग करना बंद कर दिया, लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी वहां से गये, उन्होंने फिर से संबंध बनाना शुरू कर दिया।

कैनबरा, जुलाई 23: ऑस्ट्रेलिया में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे एक कपल ने कोर्ट रूम में ही सेक्स करना शुरू कर दिया और सीसीटीवी से इसका खुलासा हुआ है। सीसीटीवी से पता चला है कि, कोर्ट रूम में कपल ने एक बार नहीं, बल्कि तीन पर संबंध बनाए, जिसके बाद आग बबूला हुए जज ने कपल को सजा सुना दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने कोर्ट में ही एक कमरे के अंदर तीन बार सेक्स किया था और सीसीटीवी से इसका खुलासा हुआ है।

कोर्ट रूम में बनाए संबंध

कोर्ट रूम में बनाए संबंध

रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला पिछले महीने 28 जून का है, जब शमेका जूली नाम की लड़की को एक मुकदमे के सिलसिले में को टूवूम्बा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना था और 19 साल की लड़की अपने 20 साल के बॉयफ्रेंड के साथ कोर्ट पेश होने के लिए पहुंची थी। लेकिन उसका मुकदमा शुरू होने में थोड़ा समय लगने वाला था और अपनी बारी का इंतजार करने के बजाए उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जगह कपल ने संबंध बनाए थे, वो जगह कोर्ट का वेटिंग रूम था और सीसीटीवी में उनकी ये हरकत कैद हो गई है। वहीं, पुलिस अभियोजक कैमरन फ्रांसिस के अनुसार, लीडिंग स्ट्रैडलिंग क्विन और जोड़ी को किस करते वक्त पकड़ा गया।

कर्मचारियों ने की थी रोकने की कोशिश

कर्मचारियों ने की थी रोकने की कोशिश

मामले का खुलासा होने के बाद जब कपल को कोर्ट में फेश किया गया, तो पुलिस अभियोजक कैमरन फ्रांसिस ने कहा कि, कोर्ट रूम के कर्मचारियों ने उन्हें किस करते वक्त रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि, उस वक्त 9 बजकर 40 मिनट हो रहे थे और सीसीटीवी में उन्हें किस करते देख कोर्ट के कर्मचारी वहां आए और उन्हें दो बार रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं माने, तो कोर्ट कर्मचारी वहां से चले गये। और उसके बाद हॉल को खाली देख कपल ने सेक्स करना शुरू कर दिया। जिसके बाद कोर्ट के सुरक्षा कर्मचारी वहां आए और फिर उन्हें अलग अलग किया।

सुरक्षाकर्मियों के जाते ही फिर शुरू

सुरक्षाकर्मियों के जाते ही फिर शुरू

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों के जाने के बाद उन्होंने संभोग करना बंद कर दिया, लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी वहां से गये, उन्होंने फिर से संबंध बनाना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार संबंध बनाने के लिए कपल ने उस जगह को चुना, जहां सीसीटीवी की पहुंच नहीं थी। फ्रांसिस के मुताबिक, कपल को पता नहीं था, कि कोर्ट रूम में कई और सीसीटीवी लगे हुए थे, जिसमें लड़के के ऊपर लड़की को बैठा हुआ देखा जा रहा है और दोनों संभोग क्रिया में फिर से व्यस्त हो गये। जिसके बाद कोर्ट के एक और स्टाफ ने आकर उन्हें ऐसा करने से रोका।

तीसरी बार फिर से संभोग शुरू

तीसरी बार फिर से संभोग शुरू

कोर्ट के एक कर्मचारी ने आकर उन्हें दोबारा भी संबंध बनाने से रोक दिया, लेकिन कोर्ट कर्मचारी के जाने के बाद कपल ने तीसरी बार भी संबंध बनाना शुरू कर दिया। फ्रांसिस ने कहा कि, "तीसरी बार भी सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोका और उस वक्त भी वो कोर्ट रूम में आपत्तिजनक अवस्था में थे और सेक्स कर रहे थे'। जिसके बाद कोर्ट की तरफ से 30 जून को इस कपल को कोर्ट रूम में आपत्तिजनक कृत्य करने का दोषी ठहराते हुए अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया।

कोर्ट ने कपल को सुनाई सजा

कोर्ट ने कपल को सुनाई सजा

वहीं, कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि, कपल ने जो किया, वो प्लानिंग नहीं थी और उस वक्त उनके पास कोई काम नहीं था, तो उन्होंने ये करना शुरू कर दिया और उन्होंने ये नहीं सोचा, कि ये कितना अनुचित है। मजिस्ट्रेट क्लेयर केली ने कोर्ट रूम में सेक्स को अपमानजनक व्यवहार करार दिया है और उन्होंने कहा कि, उन्होंने कभी नहीं सोचा था, कि अदालत के कमरे में कभी ऐसा भी होगा। लिहाजा, कोर्ट ने कपल को 60 घंटे के लिए कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+