VIDEO: जब वेडिंग रिसेप्शन में जमकर चले लात-घूंसे, महिला-पुरुषों ने नोंच डाले एक-दूसरे के कपड़े

सिडनी, 21 फरवरी: शादियां हमेशा उस तरह से नहीं होतीं जिस तरह से उनकी योजना बनाई जाती है। कई बार शादियों में ऐसी घटनाएं घट जाती है, जो बेहद ही हैरान करने वाली होती हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक शादी की रिसेप्शन पार्टी स्ट्रीट फाइट में तब्दील हो गई। किसी भी कपल ने अपने इस खास दिन के दौरान एक ग्रुप फाइट के बारे में सोचा भी नहीं होगा। सड़क पर कई पुरुष और महिलाएं एक दूसरे से भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। यही नहीं महिलाओं और पुरुषों ने एक दूसरे के कपड़े तक नोंच डाले।

कई मेहमानों को सड़कों पर एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आए

कई मेहमानों को सड़कों पर एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आए

सिडनी के एक उपनगरीय इलाके मोसमान में एक अच्छी शादी का रिसेप्शन स्ट्रीट फाइट में बदल गया। कई मेहमानों को सड़कों पर एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आए। इस घटना की कई क्लिप्स सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अब वायरल हो रही इस क्लिप में फॉर्मल कपड़े पहने लोगों को एक-दूसरे पर घूंसे मारते देखा जा सकता है। घटना शनिवार की रात निचले उत्तरी तट पर मोसमान में हुई।

पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया

स्ट्रीट पर हो रही इस फाइट को देखकर हर कोई हैरान रह गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि ये घटना शादी के बाद हुई है। वीडियो शूट करने वाले ने कहा कि, ये साफ नहीं है कि, फाइट दूल्हे और उसके रिश्तेदारों के बीच हुई है या फिर अन्य लोगों के बीच।

एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले लोगों ने

एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले लोगों ने

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्ट्रीट फाइट में एक व्यक्ति को कथित तौर पर इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि, उस शख्स की नाक की हड्डी टूट गई है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक लंबे, गंजे सिर वाले शख्स ने पार्टी में जाने वाले ने एक महिला को जमीन पर दिया। उसने मेहमानों पर भी हमला बोल दिया। इस लड़ाई में पुरुष और महिलाएं एक दूसरे के कपड़े तक नोंचते नजर आए।

एक शख्स की नाक टूटी

एक शख्स की नाक टूटी

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि, पुलिस ने कल रात एक 26 वर्षीय व्यक्ति से बात की जिसने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान बेहोश होने के कारण उसकी नाक टूट गई थी और उसके चेहरे और पसलियों में भी चोट आई है।

देखें वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+