ऑस्ट्रेलिया में बढ़ा कोरोना का खतरा, सिडनी-कैनबरा में सख्त लॉकडाउन का ऐलान

सिडनी, 15 अगस्त। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में कोरोना महामारी के प्रतिबंधों को काफी सख्त कर दिया गया है। शनिवार को प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जो भी कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करेगा उसे भारी जुर्माना देना होगा। बता दें कि सिडनी में कोरोना वायरस के नए डेल्टा वेरिएंट का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है,इस वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन पुख्ता कदम उठा रहा है। प्रशासन ने महामारी के दौरान इस वेरिएंट के खतरे के विस्तार को सबसे चिंताजनक दिन बताया है।

Recommended Video

      Australia में तेजी से बढ़ने लगा Corona, सरकार ने लगाया सख्त Lockdown | वनइंडिया हिंदी
      Australia

      कई महीनों तक ऑस्ट्रेलिया प्रशासन ने कोविड जीरो रणनीति का पालन किया लेकिन बावजूद इसके प्रशासन अब कोरोना के मामलों को रोकने में सफल नहीं हो रहा है। सिडनी और कैनबरा में 10 मिलियन लोग सख्त प्रोटोकॉल का सामना कर रहे हैं। सिडनी के लोग आठ हफ्ते तक लॉकडाउन में रहेंगे। प्रशासन के निर्देश के अनुसार लोगों को इस दौरान अपने घर पर ही रहना होगा, जो भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगा उसे नियमों के उल्लंघन के चलते भारी जुर्माना देना होगा।

      इसके अलावा न्यू साउथ वेल्स में भी लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। साल में पहली बार न्यू साउथ वेल्स में यह फैसला लिया गया है। शनिवार को प्रशासन की ओर से लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है,ऐसे में लोगों को 7 दिन तक लॉकडाउन में रहना होगा। इस दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाएगी जबकि सैकड़ो सुरक्षाकर्मी लोगों को घर में रहना सुनिश्चित करेंगे। न्यू साउथ वेल्स में 466 कम्युनिटी केस सामने आए हैं।

      https://hindi.oneindia.com/news/india/independence-day-2021-from-2014-to-2021-pm-modi-s-looks-changed-how-633742.html

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+