एक गाय को 24 घंटे के अंदर दो बार बचाया, पहले मॉल में घुसी फिर दलदल में धंसी, देखें Video

पश्चिमी सिडनी में भागती गाय का एक दिन में दो बार इमरजेंसी कॉल के बाद रेस्क्यू किया गया। गाय सबसे पहले मॉल में घुस गई थी, फिर उसके बाद दलदल में जा फंसी।

rescued Cow in Australia

Cow rescued in Australia: आपने कई जानवरों के रेस्क्यू की खबर पढ़ी होगी, लेकिन कभी ऐसा हुआ है कि एक ही जानवर को दो बार बचाया गया है। शायद नहीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा ही हुआ है। जहां 24 घंटे के भीतर एक ही गाय को दो बार रेस्क्यू टीम ने सकुशल निकाला है। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी सिडनी (western sydney) में भागती एक गाय ने बचाव दल को 24 घंटे से भी कम समय में दो इमरजेंसी कॉल लेने के लिए मजबूर किया।

फायर एंड रेस्क्यू टीम ने बचाया दो बार

फायर एंड रेस्क्यू टीम ने बचाया दो बार

दरअसल, एक भागी हुई गाय ने पश्चिमी सिडनी में 24 घंटे में दो बार फायर एंड रेस्क्यू एनएसडब्ल्यू (एफआरएनएसडब्ल्यू) के लिए आपात स्थिति पैदा कर दी। गाय को पहली बार कल रात कैडेंस के एक शॉपिंग सेंटर में खुले में देखा गया था, जिसके बाद सेंट मैरी फायर स्टेशन के एक दल ने इमरजेंसी रिस्पांस दिया। मॉल से बड़ी मशक्कत के बाद गाय को पकड़ने के बाद उसे पास के वेरिंगटन में एक यूनिवर्सिटी के मैदान में रात भर सुरक्षित रखने के लिए छोड़ दिया।

दलदल में पेट तक फंसी गाय

दलदल में पेट तक फंसी गाय

फिर आज सुबह लगभग 10.30 बजे एक और आपातकालीन कॉल जारी की गई, जब गाय परिसर में एक बांध में कीचड़ (दलदल) में पेट तक फंस गई थी। इस बार एनएसडब्ल्यू पुलिस और कैंपस सुरक्षा के साथ रोप्स क्रॉसिंग फायर स्टेशन की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। गया को बचाने के लिए सभी तरह के सुरक्षा उपाय किए गए।

गाय को दलदल से निकाला

गाय को दलदल से निकाला

अग्निशामकों ने एक 38 मिमी फायर पाइप का यूज एक अस्थायी लासो (lassos) बनाने के लिए किया, जिसे उन्होंने गाय की गर्दन के चारों ओर फेंक दिया और धीरे से उसे कीचड़ से बाहर निकाला। क्रू तब तक वहां मौजूद रही जब तक जानवर ठीक से खड़ा नहीं हो गया। हालांकि गाय कहां से आई है और उसका मालिक कौन हैं, बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

यहां क्लिक कर देखें गाय का रेस्क्यू वीडियो

Recommended Video

    New Zealand Government ने लगा दिया गाय के गैस छोड़ने और डकारने पर Tax | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+