युवा मीडिया सलाहकार हुई प्रेग्नेंट, इस देश के उप प्रधानमंत्री ने छोड़ा पद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉयस ने पूर्व युवा मीडिया सलाहकार के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया है
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के आरोप और पूर्व सहयोगी के साथ प्रेम प्रसंग के विवादों की वजह से पद छोड़ने की बात कही। जॉयस ने ट्वीट कर कहा, 'मैं 26 फरवरी को नेशनल पार्टी के नेता और देश के उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं सभी का समर्थन जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूं, विशेषरूप से न्यू इंग्लैंड के लोगों का।' जॉयस की नेशनल पार्टी प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल की लिबरल पार्टी के साथ सत्ता में साझेदार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉयस ने पूर्व युवा मीडिया सलाहकार के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। उनकी शादी को 24 साल हो गए थे। उनकी पूर्व मीडिया सलाहकार अब गर्भवती है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया की मीडिया में छाया हुआ है। 50 वर्षीय जॉयस ने कहा था कि वह मुश्किल वक्त से निकल आएंगे, लेकिन उन्हें आज तब झटका लगा जब पार्टी में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की गई। हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया है।
ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री मैलकुमर टर्नबल की पहल पर बीते दिनों एक सर्कुलर बनाकर मंत्रियों के अपने स्टाफ के साथ प्रेम संबंधों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की ओर से कहा गया था कि मंत्री चाहे शादीशुदा हों फिर सिंगल, वे अपने स्टाफ के साथ शारीरिक संबंध की गतिविधियों में लिप्ते मिले तो एक्शऩ होगा। इस कानून का पहला शिकार खुद उप प्रधानमंत्री बार्नबाय हुए हैं। इसी कानून के दबाव में उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications