दुबई जा रहे बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान को हाईजैक करने की कोशिश, क्रू मेंबर को गोली मारी, इमरजेंसी लैंडिंग

बांग्लादेश में विमान को हाईजैक करने की कोशिश, क्रू मेंबर को गोली मारी, इमरजेंसी लैंडिंग

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से दुबई जा रहे एक विमान को हाइजैक करने की कोशिश की गई है, जिसके बाद विमान की चटगांव में इमरजेंसी लैंडिग की गई है। जहां बांग्लादेश के कमांडो ने विमान को कब्जे में लेकर एक हथियारबंद को मार गिराया, जिसने कथित तौर पर विमान के अपहरण की कोशिश की थी। मुसाफिर पहले ही प्लेन से बाहर आ गए थे। बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के इस प्लेन 'बिमान बीजी 147' ने ढाका से वाया चिटगांव दुबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान को हाईजैक करने की कोशिश के बाद इसकी चटगांव के शाह अमानत इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग की गई।

hijack Dubai bound plane in Bangladesh, hijack, plane, Bangladesh, hijack Dubai, बांग्लादेश, विमान हाईजैक

लोक मीडिया की खबरों के मुताबिक, विमान का अपहण की कोशिश करने वाले हथियारबंद ने एक क्रू मेंबर को भी गोली मार दी। रैपिड एक्शन बटालियन के कमांडो एयरपोर्ट पर पहुंचे और विमान को घेर लिया। सुरक्षा बलों और बांग्लादेश पुलिस भी एयरपोर्ट पर पहुंच गई। जिसके बाद उन्होंने प्लेन में जाकर अपहरणकर्ता को मार गिराया। विमान में मौजूद मुसाफिर प्लेन के लैंड होने के बाद बाहर आ गए थे और सिर्फ अपहरणकर्ता ही इसमें रह गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+